लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: यूपी में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या हुई 410, इन 40 जिलों से मिले हैं संक्रमित

By भाषा | Updated: April 9, 2020 22:59 IST

सरकार की ओर से बृहस्पतिवार शाम को जारी बुलेटिन के मुताबिक आगरा से 19 नये मामले सामने आए हैं जिससे जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 83 हो चुकी है। इनमें 43 तबलीगी जमात के सदस्य हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 410 हो गई।प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘ बुधवार को मरीजों की संख्या 361 थी जो आज बढ़कर 410 हो गई। ये सभी संक्रमित मरीज 40 जिलों के हैं।’’

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 410 हो गई। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘ बुधवार को मरीजों की संख्या 361 थी जो आज बढ़कर 410 हो गई। ये सभी संक्रमित मरीज 40 जिलों के हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ कुल संक्रमितों में से तबलीगी जमात के सदस्यों की संख्या 225 है। अब तक 31 लोग उपचारित होकर जा चुके हैं।’’

प्रसाद ने बताया, ‘‘राज्य में कोरोना वायरस की वजह से अब तक चार मौतें हुई हैं। ये मौतें मेरठ, बस्ती, वाराणसी और आगरा जिलों में हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में महामारी रोग अधिनियम लागू है। ऐसे में मास्क को पहनना अनिवार्य है। अगर विशेष परिस्थिति में कोई घर से बाहर निकलता है तो उसको मास्क पहनना जरूरी है। अगर कोई इसका कोई उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’

सरकार की ओर से बृहस्पतिवार शाम को जारी बुलेटिन के मुताबिक आगरा से 19 नये मामले सामने आए हैं जिससे जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 83 हो चुकी है। इनमें 43 तबलीगी जमात के सदस्य हैं।

बुलेटिन में बताया गया कि गौतमबुद्ध नगर में 63, मेरठ में 38, लखनऊ में 29, गाजियाबाद में 25, सहारनपुर में 20, शामली में 17, फिरोजाबाद में 11, सीतापुर में 10, कानपुर और वाराणसी में नौ-नौ, बुलंदशहर और बस्ती में आठ-आठ, महाराजगंज, प्रतापगढ़ बरेली में छह-छह, गाजीपुर, रामपुर, बागपत में पांच-पांच, आजमगढ़, हाथरस, मुजफ्फरनगर, जौनपुर, लखीमपुर खीरी में चार-चार, हापुड़ में तीन, पीलीभीत, बांदा, मिर्जापुर, रायबरेली, औरैया, कौशांबी, मथुरा, अमरोहा हरदोई में दो-दो, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, बाराबंकी, बिजनौर, प्रयागराज, बदायूं से एक-एक मामला सामने आया है।

प्रसाद ने बताया, ‘‘छोटे शहरों में जहां बड़े अस्पताल नहीं हैं, वहां निजी अस्पतालों को अधिसूचित किया गया है जो कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज करेंगे।’’

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप