हरियाणा की सीमाएं सीलः दिल्ली से लोग नहीं कर सकेंगे फरीदाबाद में एंट्री, केवल इन्हें दी दोपहर 12 बजे तक आने-जाने की इजाजत

By रामदीप मिश्रा | Published: April 29, 2020 08:11 AM2020-04-29T08:11:19+5:302020-04-29T09:08:31+5:30

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा था कि दिल्ली से लगी राज्य की सीमाओं को बंद कर दिया गया है, लेकिन आवश्यक सेवाओं के लिए अनुमति दी जाएगी। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी से आने वाले लोगों पर सख्त प्रतिबंध होंगे। जहां तक कोविड-19 मामलों का संबंध है, अगर सीमाएं 15-20 दिनों तक बंद रहीं तो हरियाणा अच्छी स्थिति में रहेगा।

Coronavirus: Travel of govt employees and common people from neighbouring states to Faridabad prohibited | हरियाणा की सीमाएं सीलः दिल्ली से लोग नहीं कर सकेंगे फरीदाबाद में एंट्री, केवल इन्हें दी दोपहर 12 बजे तक आने-जाने की इजाजत

हरियाणा सरकार ने दिल्ली से सटी सीमाएं की सील। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsदिल्ली से लगी हरियाणा की सीमाओं को बंद किया गया है, लेकिन आवश्यक सेवाओं के लिए अनुमति दी गई है।डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस और बैंक कर्मचारियों को उनके पहचान पत्र से केवल दोपहर 12 बजे तक के लिए अनुमति मिली है।

गुरुग्रामः हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के आदेश के बाद दिल्ली से लगी राज्य की सीमाओं को बंद किया गया है, लेकिन आवश्यक सेवाओं के लिए अनुमति दी गई है। डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस और बैंक कर्मचारियों को उनके पहचान पत्र से केवल दोपहर 12 बजे तक के लिए अनुमति मिली है।

फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर यशपाल ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए और फरीदाबाद के लोगों का स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए प्रदेशों से आने वाले सरकारी कर्मचारियों पर रोक लगाई गई है। हालांकि जरूरी चीजों के लिए अनुमति रहेगी।

आदेश में कहा गया है कि भारी वाहनों, बैंकिंग सुविधाओं, रसोई गैस, औषधियों से संबंधित वाहनों को आने की अनुमति रहेगी। इसके लिए अलग से एक लेन की व्यवस्था की जाएगी। 

कहा गया है कि डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस, बैंककर्मियो को अपने कार्यस्थल पर रहने की व्यवस्था करनी होगी। एंबुलेंस के आने-जाने पर रोक नहीं रहेगी। इसके अलावा विशेष परिस्थितियों में केंद्र सरकार द्वारा जारी पास को मान्यता दी जाएगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह नियम तीन मई तक के लिए लागू किया गया है।

बता दें, बीते दिन प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा था कि दिल्ली से लगी राज्य की सीमाओं को बंद कर दिया गया है, लेकिन आवश्यक सेवाओं के लिए अनुमति दी जाएगी। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी से आने वाले लोगों पर सख्त प्रतिबंध होंगे। जहां तक कोविड-19 मामलों का संबंध है, अगर सीमाएं 15-20 दिनों तक बंद रहीं तो हरियाणा अच्छी स्थिति में रहेगा। विज राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। गुरुग्राम और फरीदाबाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा हैं। 


विज ने कहा कि ज्यादातर वे लोग संक्रमित हो रहे हैं, जो दिल्ली में काम करते हैं और हरियाणा में रहते हैं तथा जो लोग उनके संपर्क में आते हैं। हरियाणा में उनके कारण मामले बढ़ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल सरकार को दिल्ली सरकार के उन कर्मचारियों के ठहरने के लिए उचित व्यवस्था करनी चाहिए, जो काम राष्ट्रीय राजधानी में करते हैं लेकिन हरियाणा में रहते हैं। यह दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी है कि वह उनके रहने और खाने की व्यवस्था करे और उनका परीक्षण भी कराए। यदि वे संक्रमित हैं, तो उनका इलाज भी कराए।

उन्होंने कहा कि यही बात हरियाणा सरकार के कर्मचारियों के लिए भी है, जो पड़ोसी राज्य से काम करने के लिए आते हैं। उनके ठहरने और भोजन की आवश्यक व्यवस्था करना हमारी जिम्मेदारी है। हरियाणा में कोरोना वायरस के अब तक 296 मामले सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत हुयी है। 

Web Title: Coronavirus: Travel of govt employees and common people from neighbouring states to Faridabad prohibited

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे