लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः श्रमिक-शक्ति पर फोकस करना होगा राज्यों को, सीएम गहलोत की विशेष ट्रेनों के संचालन की सलाह

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: April 30, 2020 07:26 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जो प्रवासी मजदूरों के लिए लंबे समय से सक्रिय थे, ने पीएम नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा श्रमिकों एवं प्रवासियों के अन्तराज्यीय आवागमन के संबंध में बुधवार को जारी किए गए आदेश का स्वागत किया है.

Open in App

अंततः केन्द्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों के घर जाने का रास्ता साफ कर ही दिया है. अब, जबकि मजदूरों को उनके घर जाने की स्वीकृति मिली है, तो प्रदेश सरकारों को भी अपने राज्यों की श्रमिक-शक्ति के महत्व को समझ कर उनके वहीं रुकने के लिए स्थानीय सुविधाओं और योजनाओं पर फोकस करना होगा.

इसके दो बड़ें फायदे हैं, एक- स्थानीय श्रमिकों के लिए नई संभावनाएं बनेंगी और दो- कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के चीन, अमेरिका जैसे देशों से मोहभंग होने के बाद भारत में इनके आने की संभावनाएं बन रही हैं. इन कंपनियों के लिए स्थानीय श्रमिकों की बड़ी जरूरत रहेगी. स्थानीय श्रमिक-शक्ति ही उस राज्य में अन्तरराष्ट्रीय कंपनी के आने के लिए बड़ा आकर्षण रहेगी.

बहरहाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जो प्रवासी मजदूरों के लिए लंबे समय से सक्रिय थे, ने पीएम नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा श्रमिकों एवं प्रवासियों के अन्तराज्यीय आवागमन के संबंध में बुधवार को जारी किए गए आदेश का स्वागत किया है.

उनका कहना है कि प्रवासियों को सकुशल उनके घर पहुंचाने के लिए राजस्थान सरकार ने एक व्यवस्थित एवं सुगम प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की है जिसमें बुधवार रात तक करीब 6 लाख 35 हजार श्रमिकों एवं प्रवासियों ने अपना पंजीयन कराया है.

सीएम गहलोत का कहना है कि आने वाले समय में और भी श्रमिक अपना पंजीयन करा सकते हैं, ऐसे में कामगारों की इतनी बड़ी संख्या तथा लंबी दूरी को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाना कामगारों के सुरक्षित घर लौटने का व्यावहारिक समाधान होगा.

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाराजस्थान में कोरोनाराजस्थानअशोक गहलोतलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया