लाइव न्यूज़ :

कोरोना का कहर, सीताराम येचुरी के बड़े बेटे का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख, कांग्रेस नेता अशोक कुमार वालिया भी नहीं रहे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2021 10:28 IST

सीताराम येचुरी ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर अपने बड़े बेटे के निधन की जानकारी दी। आशीष गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीताराम येचुरी के बड़े बेटे आशीष का कोरोना से निधन, मेदांता में थे भर्तीआशीष नौ जून को 35 साल के होने वाले थे, करीब दो हफ्ते से कोरोना से थे संक्रमित कांग्रेस नेता और दिल्ली में शीला दीक्षित की सरकार में मंत्री रहे अशोक कुमार वालिया का भी कोरोना से निधन

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी के बड़े बेटे आशीष का निधन हो गया है। वे कोरोना से संक्रमित थे। येचुरी ने गुरुवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने येचुरी के बेटे के निधन पर शोक जताया है। 

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'सीतराम येचुरी के पुत्र आशीष के दुखद और असामयिक निधन पर उन्हें और उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।'

येचुरी के पुत्र आशीष नौ जून को 35 साल के होने वाले थे। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में संक्रमण से उबर रहे थे। उनके परिवार से जुड़े करीबी लोगों ने बताया कि दो सप्ताह तक बीमारी से लड़ने के बाद गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे आशीष येचुरी ने आखिरी सांस ली। 

येचुरी ने ट्विटर पर लिखा, 'भारी दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि कोविड-19 से आज सुबह मैंने अपने बड़े बेटे आशीष येचुरी को खो दिया। मैं उन सभी का, डॉक्टरों, नर्सों, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों, सफाईकर्मियों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने हमें हिम्मत दी और उनका उपचार किया तथा संकट के समय में हमारे साथ खड़े रहे।'

कांग्रेस नेता अशोक कुमार वालिया का निधन

दूसरी ओर कांग्रेस नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री अशोक कुमार वालिया का भी बुधवार देर रात निधन हो गया। वालिया कोरोना वायरस से संक्रमित थे। वह 72 साल के थे। वे अपोलो अस्पताल में भर्ती थे।

गौरतलब है कि वालिया ने दिल्ली में शीला दीक्षित की अगुवाई वाली सरकार में बतौर मंत्री कई अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी। डॉक्टर अशोक कुमार वालिया का जन्म दिल्ली में आठ दिसंबर 1948 को हुआ था। 

उन्होंने 1972 में इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की और पेशे से फिजिशियन थे। वह दिल्ली की पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी विधानसभा के सदस्य रहे। 

वह अपने चौथे कार्यकाल में लक्ष्मी नगर से विधायक रहे। वहीं पहले से लेकर तीसरे कार्यकाल तक वह गीता कॉलोनी से विधायक रहे।

टॅग्स :कोरोना वायरससीताराम येचुरीनरेंद्र मोदीकांग्रेसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष