लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ग्रीन जोन घोषित किए गए गोवा में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के सात नए मामले आए सामने

By भाषा | Updated: May 14, 2020 13:29 IST

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए परिवार के पांच सदस्यों में से एक वर्षीय एक लड़की भी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि संक्रमित पाया गया सातवां व्यक्ति एक ट्रक चालक है।गोवा के मुख्यमंत्री बोले- स्पेशल ट्रेन चलने का ये मतलब नहीं कि लोग छुट्टियां मनाने गोवा आए।

पणजी: गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बृहस्पतिवार को कहा कि गोवा में सात लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। केंद्र सरकार ने गोवा को ग्रीन जोन घोषित किया है क्योंकि राज्य में एक मई से कोविड-19 का एक भी सक्रिय मामला नहीं था। राणे ने कहा कि सरकारी गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला में जांचे गए सात संदिग्धों के नमूनों के परिणाम पॉजिटिव आए हैं।

राणे ने कहा कि तीन महिलाओं सहित सात लोगों को कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए निर्धारित अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के एक एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सात रोगियों में गोवा के एक ही परिवार के पांच सदस्य और उनका चालक शामिल है, जो मुंबई से यहां आए थे।

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए परिवार के पांच सदस्यों में से एक वर्षीय एक लड़की भी शामिल है। अधिकारी ने बताया कि संक्रमित पाया गया सातवां व्यक्ति एक ट्रक चालक है, जो हाल ही में गुजरात से माल की डिलीवरी करने यहां आया था।

गोवा में पहले सामने आए कोविड-19 के सभी सात रोगियों के ठीक होने के बाद एक मई को राज्य को ग्रीन जोन घोषित किया गया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने उद्योगों सहित अधिकांश आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है।  

बता दें कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि गोवा के लिए विशेष ट्रेन सेवाओं के खुलने का मतलब यह नहीं है कि लोगों को छुट्टी के लिए तटीय राज्य में जाना चाहिए। सावंत ने यह भी कहा कि गोवा, जो एक निर्दिष्ट कोरोना-मुक्त 'ग्रीन' ज़ोन है,। केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन 4.0 के लिए दिशा-निर्देशों की घोषणा के बाद ही पर्यटन के लिए राज्य को खोलने पर विचार करेगा।  तब तक लोग गोवा में आकर आनंद नहीं ले सकते।

सावंत ने राज्य सचिवालय में एक कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कई लोग आना चाहते हैं, सिर्फ इसलिए कि ट्रेनों की घोषणा की गई है। एक बार जब वे यहां पहुंचते हैं, तो उन्हें 14 दिनों के लिए अनिवार्य रूप से क्वारेंटाइन में रहना होगा।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियागोवाप्रमोद सावंत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए