लाइव न्यूज़ :

Lockdown के दौरान रोहतक के युवक ने मैक्सिकन प्रेमिका से रचाई शादी, इस तरह विवाह हुआ संपन्न

By भाषा | Updated: April 16, 2020 05:45 IST

निरंजन कश्यप (22) और डाना जोहेरी ने रोहतक में 13 अप्रैल को विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी की। कश्यप ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बुधवार को फोन पर कहा कि उन्होंने रोहतक के जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आवेदन दिया था और उन्हें 13 अप्रैल की तारीख दी गई थी। हालांकि जब लॉकडाउन की घोषणा हुई तो वह निश्चित नहीं थे कि क्या उनकी शादी हो पाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में लॉकडाउन के दौरान शादियों को टालने की खबरें आ रही हैं, ऐसे में हरियाणा में रोहतक के एक शख्स ने इस हफ्ते मैक्सिको की अपनी प्रेमिका से जिला अदालत में शादी रचाई।हालांकि इस दौरान कोई समारोह नहीं हुआ और सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया गया।

देश में लॉकडाउन के दौरान शादियों को टालने की खबरें आ रही हैं, ऐसे में हरियाणा में रोहतक के एक शख्स ने इस हफ्ते मैक्सिको की अपनी प्रेमिका से जिला अदालत में शादी रचाई। हालांकि इस दौरान कोई समारोह नहीं हुआ और सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया गया।

निरंजन कश्यप (22) और डाना जोहेरी ने रोहतक में 13 अप्रैल को विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी की। कश्यप ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बुधवार को फोन पर कहा कि उन्होंने रोहतक के जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आवेदन दिया था और उन्हें 13 अप्रैल की तारीख दी गई थी। हालांकि जब लॉकडाउन की घोषणा हुई तो वह निश्चित नहीं थे कि क्या उनकी शादी हो पाएगी।

उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय से पहले दी गई तारीख की स्थिति जानी और उनसे 13 अप्रैल को कार्यालय आने को कहा गया।

कश्यप ने कहा, " मैं, डाना और दो गवाहों के साथ 13 अप्रैल की दोपहर वहां गया और कुछ घंटों के इंतजार के बाद औपचारिकताएं पूरी की गईं और हमारा विवाह पंजीकृत किया गया।"

रोहतक के उपायुक्त आरएस वर्मा ही जिलाधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि जोड़े की शादी विशेष विवाह अधिनियम के तहत पंजीकृत की गई है।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, " मेरे कार्यालय ने उन्हें 13 अप्रैल की दोपहर आने को कहा था। वर्तमान स्थिति के मद्देनजर कुछ आधिकारिक व्यस्तताओं के कारण उन्हें शाम तक इंतजार करना पड़ा और फिर उनकी शादी पंजीकृत हो गई।" 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहरियाणावेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?