लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पंजाब सरकार ने लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाया, कर्फ्यू 18 मई से खत्म

By भाषा | Updated: May 17, 2020 05:49 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने संकेत दिया कि 18 मई से कुछ हद तक सार्वजनिक परिवहन भी चलने लगेगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 18 मई से और ढील की घोषणा करेगी, लेकिन साथ ही उन्होंने राज्य में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लोगों की मदद मांगी।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार शाम को कहा कि राज्य में लागू कोविड-19 लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा, लेकिन सरकार कर्फ्यू वाली पाबंदियां हटा लेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘18 मई से राज्य मे कर्फ्यू नहीं होगा। लेकिन लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा।’’

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार शाम को कहा कि राज्य में लागू कोविड-19 लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा, लेकिन सरकार कर्फ्यू वाली पाबंदियां हटा लेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘18 मई से राज्य मे कर्फ्यू नहीं होगा। लेकिन लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा।’’

उन्होंने संकेत दिया कि 18 मई से कुछ हद तक सार्वजनिक परिवहन भी चलने लगेगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 18 मई से और ढील की घोषणा करेगी, लेकिन साथ ही उन्होंने राज्य में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लोगों की मदद मांगी।

सिंह ने कहा, ‘‘मैं 18 मई से ज्यादातर दुकानों और छोटे उद्योगों को खोलने की अनुमति दूंगा।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘निजी स्कूलों की फीस में इस साल कोई वृद्धि नहीं होगी।’’

पंजाब में संक्रमण मुक्त होने के बाद करीब 400 कोविड-19 मरीजों का अस्पताल से छुट्टी मिली

पंजाब के विभिन्न अस्पतालों से शनिवार को संक्रमण मुक्त होने के बाद करीब 400 कोविड-19 मरीजों को छुट्टी दी गई। इसके साथ ही राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1,257 हो गई है।

पंजाब के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को भी संक्रमण मुक्त होने के बाद 508 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। बुलेटिन के मुताबिक राज्य सरकार, केंद्र सरकार द्वारा जारी संशोधित दिशानिर्देशों का अनुपालन कर रही है जिसके मुताबिक बहुत हल्के, हल्के या लक्षण से पहले की अवस्था वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों को लक्षण आने के दस दिनों बाद और तीन दिनों तक बुखार नहीं होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।

सरकार के मुताबिक पंजाब में अभी भी 657 कोविड-19 संक्रमित उपचाराधीन है। वहीं कोरोना वायरस से संक्रमण के 14 नये मामले आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,946 हो गई है। बुलेटिन के मुताबिक 14 नये मामलों में पांच कपूरथला से, तीन-तीन लुधियाना और फरीदकोट से , दो जालंधर से और एक रूपनगर से आया है।

कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या के मामले में अमृतसर अभी भी शीर्ष पर बना हुआ है।

यहां पर कुल 301 मामले सामने आए हैं। वहीं जालंधर से 207, तरण-तारण से 154, लुधियाना से 139, गुरुदासपुर से 122, शहीद भगत सिंह नगर से 103, मोहाली से 102, पटियाला से 100, होशियापुर से 92, संगरूर से 88, मुक्तसर से 65, मोगा से 59, रूपनगर से 60, फतेहगढ़ साहिब से 56, फरीदकोट से 55, फजलिका और फिरोजपुर से 44-44, बठिंडा से 41, मनkसा से 32, पठानकोट से 29, कपूरथला से 32 और बरनाला से 21 मामले सामने आए हैं।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस से 32 लोगों की मौत हुई है। अबतक राज्य में 50,613 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 46,028 रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 2,639 नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियापंजाब में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियापंजाबलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?