लाइव न्यूज़ :

Coronavirus से बचाव: सरकार ने महामारी से निबटने के लिए सुझाए उपाय, मथुरा रिफाइनरी में भी लागू

By भाषा | Updated: March 28, 2020 13:37 IST

21 दिन के लॉकडाउन में भी पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति के लिए काम कर रहे रिफाइनरी कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए कार्यालय एवं के संयंत्र की बायोमैट्रिक उपस्थिति पंजीयन प्रणाली पहले से ही बंद कर दी गई है।

Open in App

देश की जरूरत के लिए प्रति वर्ष 80 लाख मीट्रिक टन कच्चे तेल का शोधन करने वाली मथुरा रिफाइनरी भी इन दिनों वैश्विक महामारी कोविड-19 से निपटने के लिए सरकार द्वारा सुझाए गए हरसंभव उपाय अपना रही है।

तेलशोधक कारखाने की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ रेणु पाठक ने शनिवार को बताया, ‘‘विश्व भर में फैले कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए मथुरा रिफाइनरी अपने कर्मचारियों और आम जनता के स्वास्थ्य के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस वैश्विक महामारी से बचाव के लिए रिफाइनरी द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं।"

उन्होंने बताया, ‘‘21 दिन के लॉकडाउन में भी पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति के लिए काम कर रहे रिफाइनरी कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए कार्यालय एवं के संयंत्र की बायोमैट्रिक उपस्थिति पंजीयन प्रणाली पहले से ही बंद कर दी गई है। कार्यालय में कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों की संख्या में भी कमी कर दी गई है। सभी कर्मचारी रोटेशन के आधार पर एक दिन छोड़ कर ऑफिस में काम कर रहे हैं। अधिकारी ‘वर्क फ्रॉम होम’ का पालन कर रहे हैं।’’

अधिकारी ने बताया, "रिफाइनरी में बाहर से आगंतुकों के आने पर रोक लगा दी गई है। जरूरी सहायता प्रदान करने वाले व्यक्तियों को छोड़कर किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश निषेध है। हर व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। लॉकडाउन की स्थिति में सभी शहर निवासियों को घर पर ही रहने की हिदायत दी जा रही है। दवा एवं किराने की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद करा दी गई हैं।’’

उन्होंने बताया कि मथुरा रिफाइनरी द्वारा किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए तीन जगहों पर पृथक वार्ड बनाए गए हैं बनाए हैं जिनमें सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। कार्यकारी निदेशक अरविंद कुमार हालात पर निजी तौर पर नजर रख रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसमथुराउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया