लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: गर्भवती कर्मचारियों को कार्यालय जाने से छूट मिलेगी: जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: May 21, 2020 05:47 IST

केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा, ‘‘गर्भवती महिला कर्मचारी जो पहले से मातृत्व अवकाश पर नहीं हैं, उन्हें भी कार्यालय जाने से छूट दी जाएगी। इसी तरह से दिव्यांग व्यक्तियों को भी कार्यालय में जाने से छूट दी जाएगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि गर्भवती महिला कर्मचारियों को कार्यालय में जाने से छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस आशय का एक परिपत्र जारी किया गया है और उम्मीद है कि विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ-साथ सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इसका पालन करेंगे।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि गर्भवती महिला कर्मचारियों को कार्यालय में जाने से छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस आशय का एक परिपत्र जारी किया गया है और उम्मीद है कि विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ-साथ सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इसका पालन करेंगे।

केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा, ‘‘गर्भवती महिला कर्मचारी जो पहले से मातृत्व अवकाश पर नहीं हैं, उन्हें भी कार्यालय जाने से छूट दी जाएगी। इसी तरह से दिव्यांग व्यक्तियों को भी कार्यालय में जाने से छूट दी जाएगी।’’

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी एक नवीनतम परिपत्र में यह भी कहा गया है कि सरकारी कर्मचारी जो लॉकडाउन से पहले से किसी बीमारी से ग्रसित हैं और इन बीमारियों का इलाज करा रहे थे, उन्हें भी जहां तक ​​संभव हो सकता है, छूट दी जाए।

मंत्री ने कहा, ‘‘अधिकारियों और कर्मचारियों के आने और जाने के लिए समय का कड़ाई से पालन करना महत्वपूर्ण है। अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए, सभी विभागों के प्रमुखों को सलाह दी गई है कि वे इसके लिए समय के तीन सेटों को सुनिश्चित करें।’’

ये क्रमशः सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे, सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे और सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे होंगे। सिंह ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव सावधानी बरती जाती है कि कार्यालय में कामकाज जारी रहने के दौरान अधिकारियों के कल्याण और सुरक्षा की अनदेखी न हो।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामोदी सरकारजितेन्द्र सिंहलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां