लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreaks: 'फोर्थ स्टेज' में ईरान, स्वदेश लौटे 275 भारतीयों को रखा गया अलग

By भाषा | Updated: March 29, 2020 14:49 IST

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये भारत में 14 अप्रैल तक 21 दिवसीय लॉकडाउन लागू है। इस दौरान सभी अंतरराष्ट्रीय, घरेलू, और व्यवसायिक उडानों को निलंबित किया गया है।

Open in App

कोरोना प्रभावित ईरान से दिल्ली लाये गये 275 भारतीय नागरिकों को पृथक करने के लिए रविवार को स्पाइसजेट और इंडिगो विमान से जोधपुर भेजा गया। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि ईरान से दिल्ली पहुंचे भारतीय नागरिकों को रविवार सुबह पृथक रहने के लिए जोधपुर भेजा गया है।

वहीं, राजस्थान के एक अधिकारी ने बताया कि जोधपुर पहुंचे सभी लोगों की हवाईअड्डे पर प्रारंभिक स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद सभी नागरिकों को जोधपुर सैन्य स्टेशन स्थित वेलनेस केन्द्र भेज दिया गया।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये भारत में 14 अप्रैल तक 21 दिवसीय लॉकडाउन लागू है। इस दौरान सभी अंतरराष्ट्रीय, घरेलू, और व्यवसायिक उडानों को निलंबित किया गया है। 

पुरी ने ट्वीट में लिखा कि कोविड—19 से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचाने के प्रयास ''आपरेशन नमस्ते!'' जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि ईरान से लौटे 275 भारतीय नागरिकों को स्क्रीनिंग के बाद दिल्ली से इंडिगो और स्पाइससेट के विमान से पृथक रहने के लिये जोधपुर मिलिट्री स्टेशन पर सेना द्वारा स्थापित किये गये वेलनेस केन्द्र में भेजा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक 979 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं और कोविड—19 से अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि 275 नागरिकों के जत्थे में छह बच्चों सहित 133 महिलाएं और 142 पुरुष शामिल हैं। सेना प्रवक्ता कर्नल सोंबित घोष ने बताया कि इससे पूर्व 25 मार्च को ईरान से आये 277 भारतीय नागरिकों की सेना के मेडिकल दलों द्वारा निगरानी की जा रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियाईरान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन