लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना वायरस से 8वें मरीज की मौत, पश्चिम बंगाल में 57 साल के पीड़ित ने अस्पताल में तोड़ा दम

By धीरज पाल | Updated: March 23, 2020 17:50 IST

कोलकाता के साल्ट लेक में अस्पताल में भर्ती 57 साल के कोरोना पीड़ित ने दम तोड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना के अब तक कुल 415 मामले सामने आए हैं, जबकि 23 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश की 13 लेबोरेट्री चेन ने कोरोना के टेस्ट के लिए रजिस्टर किया है।

पश्चिम बंगाल: भारत में कोरोना वायरस से एक और मरीज की मौत हो गई है। कोलकाता के साल्ट लेक में अस्पताल में भर्ती 57 साल के कोरोना पीड़ित ने दम तोड़ा। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में कोरोना से यह पहली मौत है। सीएम ममता बनर्जी ने ताजा अपडटे देते हुए कहा कि संभावित कोरोना का मरीज की मौत दिल का दौरा पड़ने के चलते दम तोड़ दिया। बता दें कि मरीज अपने परिवार के साथ इटली मे रहता था। 

कोरोना पीड़ित को कोलकाता के आमरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। समाचार एजेंसी एएऩआई ने अस्पताल के हवाले से बताया कि शख्स की आज दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर मौत हो गई। उसका सैंपल 20 और 21 मार्च को एनआईसीईडी और एसएसकेएम अस्पताल भेजा गया था और उसकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटीव आई थी।

वहीं, कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने ताजा जानकारी देते हुए बताया कि देश में कोरोना के अब तक कुल 415 मामले सामने आए हैं, जबकि 23 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, भारत में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के जॉइंट सेक्रटरी लव अग्रवाल ने दी है। वहीं, आईसीएमआर डीजी बलराम भार्गव ने बताया कि देश की 13 लेबोरेट्री चेन ने कोरोना के टेस्ट के लिए रजिस्टर किया है। इनके देशभर में 15,000 कलेक्शन सेंटर हैं।

19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पूरी तरह से लॉकडाउन किया गया है। हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन को केवल हेल्थ वर्कर्स के लिए सुझाया गया है। ऐसे हेल्थ वर्कर जो कोरोना के मरीज का इलाज कर रहे हैं या फिर किसी मरीज की देखभाल में लगे लोगों के लिए। इसे केवल ऐहतियातन लिया जा सकता है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?