लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोलकाता के सोनागाछी की एक लाख से अधिक वेश्याओं को सता रहा भुखमरी का डर

By भाषा | Updated: March 29, 2020 13:21 IST

राज्य की वेश्याओं का संगठन दरबार महिला समन्वय समिति सरकार से बातचीत कर रहा है कि उन्हें असंगठित क्षेत्र के कामगारों का तमगा दिया जाए ताकि उन्हें निशुल्क राशन मिल सकें। इस संगठन में 1,30,000 से अधिक पंजीकृत सदस्य हैं। एक वरिष्ठ मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार निशुल्क राशन के फायदे वेश्याओं को देने पर विचार कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनागाछी की 30,000 से अधिक वेश्याएं किराये के मकान में रहती हैं और उनका किराया हर महीने पांच से छह हजार रुपये तक होता है।सोनागाछी की एक लाख से अधिक वेश्याओं के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं और उन्हें भुखमरी का डर सता रहा है क्योंकि कोरोना वायरस के कारण उनका धंधा बंद पड़ा है।

कोलकाताः एशिया के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया उत्तर कोलकाता के सोनागाछी की एक लाख से अधिक वेश्याओं के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं और उन्हें भुखमरी का डर सता रहा है क्योंकि कोरोना वायरस के कारण उनका धंधा बंद पड़ा है। राज्य की वेश्याओं का संगठन दरबार महिला समन्वय समिति सरकार से बातचीत कर रहा है कि उन्हें असंगठित क्षेत्र के कामगारों का तमगा दिया जाए ताकि उन्हें निशुल्क राशन मिल सकें। इस संगठन में 1,30,000 से अधिक पंजीकृत सदस्य हैं। एक वरिष्ठ मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार निशुल्क राशन के फायदे वेश्याओं को देने पर विचार कर रही है।

दरबार की एक पदाधिकारी महाश्वेता मुखर्जी ने कहा, ‘‘पिछले पांच दिन से हमें राज्य के विभिन्न हिस्सों से परेशानी वाले फोन आ रहे हैं। वेश्याएं भुखमरी की आशंका से उन्हें बचाने के लिए कुछ करने को कह रही हैं। ज्यादातर वेश्याओं के पास भोजन खरीदने के पैसे नहीं हैं क्योंकि कोरोना वायरस के कारण पिछले 20-21 दिन से उनका काम ठप पड़ा है।’’ मुखर्जी ने कहा कि एड्स के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाली सोनागाछी की वेश्याओं के लिए यह देखना दुखद है कि अब वे इस महामारी के दौरान इतनी गंभीर स्थिति का सामना कर रही हैं। एक एनजीओ सोनागाछी रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एसआरटीआई) ने कहा कि दरबार ने वेश्याओं की मदद के लिए रणनीति बनाई है।

एनजीओ के प्रबंध निदेशक समरजीत जाना ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘सबसे पहले हमने महिला एवं सामाजिक कल्याण मंत्री शशि पांजा से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि असंगठित क्षेत्र को राज्य सरकार की ओर से दिए जाने वाले लाभ वेश्याओं को भी मिलें। दूसरा हम मकान मालिकों से इस महीने का किराया माफ करने के लिए बात कर रहे हैं। तीसरा हम मदद के लिए कई जानी मानी हस्तियों और एनजीओ को पत्र लिख रहे हैं।’’ सोनागाछी की 30,000 से अधिक वेश्याएं किराये के मकान में रहती हैं और उनका किराया हर महीने पांच से छह हजार रुपये तक होता है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोलकाताकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए