लाइव न्यूज़ :

कोरोना: CM केजरीवाल पर भड़के मनोज तिवारी, कहा- '400 करोड़ विज्ञापन पर खर्च किए लेकिन PPE किट नहीं खरीदा गया, जवाब देना होगा'

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 7, 2020 10:41 IST

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 525 हो गई जबकि अब तक इससे सात व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन मामलों में 329 वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने पिछले महीने निजामुद्दीन में आयोजित धार्मिक सम्मेलन में हिस्सा लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा था कि उन्होंने पीपीई किट के लिये केंद्र सरकार से मांग की है लेकिन एक भी नहीं मिला। पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के सांसद गौतम गंभीर ने एक हजार पीपीई किट दिल्ली को देने की बात कही है।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिल्ली के अध्यक्ष मनोज तिवारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर PPE किट  को निशाना साधा है। मनोज तिवारी के दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली में  PPE किट की कमी है। मनोज तिवारी ने ट्वीट करते हुए आरोप लगाया है कि सीएम केजरीवाल ने करोड़ों का विज्ञापन किया लेकिन एक या दो करोड़ का  PPE किट  नहीं खरीद पा रहे हैं।

मनोज तिवारी ने ट्वीट कर लिखा, ''कोरोना वायरस की वजह से 23 मार्च को ही दिल्ली सरकार ने 65000 करोड़ का बजट, 5 दिन के सेशन की जगह सिर्फ 1 दिन में पास किया। हैरानी की बात है कि इतना सब होने बावजूद 1-2करोड़ रुपये की PPE किट दिल्ली सरकार नहीं खरीद पा रही है? राम जाने इसके पीछे मंशा क्या है अरविंद केजरीवाल जी की?''

एक अन्य ट्वीट में मनोज तिवारी ने कहा, अरविंद केजरीवाल जी आपको जवाब देना होगा। इससे पहले ही आपके वोटर्स आपसे सवाल करने लगे। आपने विज्ञापन पर 400 करोड़ खर्च किए, लेकिन इस वक्त जब PPE किट इतना जरूरी है तो नहीं खरीदा गया है।

अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा था कि उन्होंने पीपीई किट के लिये केंद्र सरकार से मांग की है लेकिन एक भी नहीं मिला। उन्होंने हालांकि सोमवार को कहा कि केंद्र ने दिल्ली के लिये 27,000 पीपीई किट आवंटित किये हैं और उम्मीद जताई कि वो दो दिनों के अंदर सरकार को मिल जाएंगे।

दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले 525 हुए, 7 की मौत

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 525 हो गई जबकि अब तक इससे सात व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन मामलों में 329 वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने पिछले महीने निजामुद्दीन में आयोजित धार्मिक सम्मेलन में हिस्सा लिया था। कुल मामलों में से 168 लोग वह हैं जो या तो विदेश गए थे या हाल ही में विदेश से लौटे संक्रमित लोगों के सीधे संपर्क में आए थे। 28 मामलों की अभी ‘‘जांच’’ की जा रही है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामनोज तिवारीअरविंद केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील