लाइव न्यूज़ :

Mumbai migrant crisis: प्रवासी मजदूरों को भड़काने का आरोपी विनय दुबे न्यायिक हिरासत में भेजा गया, सोशल मीडिया पर डाले थे भड़काऊ पोस्ट

By निखिल वर्मा | Updated: April 15, 2020 14:13 IST

coronavirus lockdwon Migrants' protest in Mumbai: मुंबई में मंगलवार को बांद्रा में हजारों प्रवासी मजदूर सड़क पर उतर आए. मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर इन लोगों को तितर-बितर कर दिया है. आरोपी पर मजदूरों को भड़काने का आरोप है.

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के ब्रांदा में प्रवासी मजूदरों के जमावड़े के मामले में पुलिस ने एक टीवी पत्रकार पर भी एफआईआर दर्ज किया है14 अप्रैल की शाम बांद्रा रेलवे स्टेशन के समीप 1,000 से अधिक प्रवासी कामगार उमड़ पड़े थे जिनमें से अधिकतर बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के थे।

मुंबई के ब्रांदा में प्रवासी मजूदरों के जमावड़े के मामले में आरोपी विनय दुबे को 21 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मुंबई पुलिस ने विनय दुबे को सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में बुधवार (15 अप्रैल) को गिरफ्तार किया है। विनय दुबे पर आरोप है कि उसके सोशल मीडिया संदेशों से मंगलवार को ब्रांदा में हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों का जमावड़ा लग गया। आरोपी नवी मुंबई का निवासी है।

विनय दुबे पर भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोप

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उसने मांग की थी कि महाराष्ट्र सरकार प्रवासियों के जाने की व्यवस्था करे, जो कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन में फंसे हुए हैं और अपने मूल स्थानों पर वापस जाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि उसने इस मुद्दे को लेकर ट्वीट भी किया था और धमकी दी थी कि प्रवासी मजदूरों को उनके मूल स्थानों पर ले जाने के लिए 18 अप्रैल तक रेलगाड़ियों की व्यवस्था अगर नहीं की गई तो देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

मुंबई में टीवी पत्रकार पर केस दर्ज

ब्रांदा मामले में पुलिस ने एक टीवी पत्रकार पर भी एफआईआर दर्ज किया है। पत्रकार राहुल कुलकर्णी पर आरोप है कि हाल ही में एक खबर में उन्होंने कहा था कि लॉकडाउन के कारण फंसे हुए लोगों के लिए जन साधारण विशेष ट्रेनें बहाल होंगी। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले के आरोपी पत्रकार को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस उसे मुंबई ला रही है।

जानें ब्रांदा का पूरा मामला

मुंबई में मंगलवार को बांद्रा में हजारों प्रवासी मजदूर सड़क पर उतर आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर इन लोगों को तितर-बितर कर दिया है। सूत्रों के अनुसार यह अफवाह फैल गई थी कि लॉकडाउन खत्म होने के ट्रेनें शुरू हो रही हैं, इसलिए ये मजदूर जल्द से जल्द अपने गांव पहुंचने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में जमा हो गए।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनमहाराष्ट्र में कोरोनामुंबईमहाराष्ट्रकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडियाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण