लाइव न्यूज़ :

Coronavirus lockdown: उप्पलवाड़ी आरयूबी के लिए वॉटरलाइन शटडाउन की मांग, एनएमसी से नहीं मिली अनुमति

By वसीम क़ुरैशी | Updated: June 4, 2020 17:16 IST

गर्मी के मौसम में मनपा ने उसे ये अनुमति अब तक नहीं दी है. एनएचएआई लॉकडाउन में जहां कई जगह आसानी से पेचीदा कामों को पूरा कर रही है, वहीं कामठी रोड पर उप्पलवाड़ी आरयूबी के दूसरे हिस्से में पुरानी पाइपलाइन का पेंच आ गया है.

Open in App
ठळक मुद्देसमस्या ये है कि यहां पुरानी लाइन को बंद कर डायवर्ट की गई नई लाइन से जोड़ने पर ही काम आगे बढ़ पाएगा. लॉकडाउन में काम के लिए अनुमति न मिलने और इसके बाद अब पाइपलाइन शिफ्टिंग के लिए इजाजत न मिलने की वजह से काम अटक गया है.

नागपुरः नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) लॉकडाउन के दौरान उप्पलवाड़ी आरयूबी के दूसरे हिस्से का निर्माण कार्य पूरा करने के वॉटर लाइन शटडाउन की मांग की है.

हालांकि गर्मी के मौसम में मनपा ने उसे ये अनुमति अब तक नहीं दी है. एनएचएआई लॉकडाउन में जहां कई जगह आसानी से पेचीदा कामों को पूरा कर रही है, वहीं कामठी रोड पर उप्पलवाड़ी आरयूबी के दूसरे हिस्से में पुरानी पाइपलाइन का पेंच आ गया है.

समस्या ये है कि यहां पुरानी लाइन को बंद कर डायवर्ट की गई नई लाइन से जोड़ने पर ही काम आगे बढ़ पाएगा. काम न होने की दशा में बारिश होने पर गड्ढे में पानी जमा हो जाएगा. इससे काम और रास्ता भी कुछ समय के लिए बंद हो सकता है. एनएच-44 के इस हिस्से की फोरलेनिंग का काम कछुआ चाल से ही चल रहा है.

2018 में शुरू हुआ आरयूबी का ये काम मई 2020 तक पूर्ण हो जाना था. लॉकडाउन में काम के लिए अनुमति न मिलने और इसके बाद अब पाइपलाइन शिफ्टिंग के लिए इजाजत न मिलने की वजह से काम अटक गया है. एनएचएआई बारिश के पहले इस काम को खत्म करना चाहती है.

सूत्रों के अनुसार गुरुवार को इस संबंध में अब एनएचएआई के अधिकारी मनपा आयुक्त से मिलेंगे. वर्जन अनुमति की प्रतीक्षा आरयूबी के दूसरे हिस्से का कार्य करने के लिए पुरानी लाइन को नई लाइन से जोड़ना है. इस काम के लिए मनपा से अनुमति नहीं मिल पाई है. यदि ये अनुमति मिल जाए तो शेष काम तेजी से पूरा कर लिया जाएगा. -अभिजीत जिचकार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउननागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेराष्ट्रतेज-राष्ट्रप्राण-राष्ट्रध्वज!, विदर्भ के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज को मुख्यमंत्री ने राष्ट्र को किया समर्पित, नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में लगाया गया भव्य तिरंगा, फोटो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी