लाइव न्यूज़ :

दारुल उलूम देवबंद ने जारी किया फतवा, कोरोना महामारी में सैनेटाइजर प्रयोग सही, मस्जिदों के अन्दर इस्तेमाल करना गलत नहीं 

By भाषा | Updated: June 13, 2020 14:41 IST

इस्लामी शिक्षा के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम देवबंद ने कहा कि सैनेटाइजर का प्रयोग कोरोना वायरस महामारी के दौरान किया जा सकता है। बरेली से जारी फतवे में कहा गया था कि यह नाजायज है।

Open in App
ठळक मुद्देजारी फतवे मे बताया गया है कि देश मे इस समय कोरोना वायरस माहमारी फैली हुई है। ऐसे में मस्जिदों के अन्दर अल्कोहल युक्त सैनेटाइजर का इस्तेमाल करना गलत नहीं है। बरेली से जारी फतवे में सैनेटाइजर के प्रयोग को नाजायज करार दिया गया था, जिससे एक सशंय की स्थिति बन गयी थी।

सहारनपुरःइस्लामी शिक्षा के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम देवबंद ने सैनेटाइजर के इस्तेमाल को लेकर फतवा जारी किया है। दारुल उलूम के मीडिया प्रभारी अशरफ उस्मानी ने बताया कि फतवा विभाग ने देश के मौजूदा हालात और कोरोना वायरस से बचाव के लिये सैनेटाइजर के प्रयोग को सही करार दिया है।

जारी फतवे मे बताया गया है कि देश मे इस समय कोरोना वायरस माहमारी फैली हुई है। ऐसे में मस्जिदों के अन्दर अल्कोहल युक्त सैनेटाइजर का इस्तेमाल करना गलत नहीं है। बरेली से जारी फतवे में सैनेटाइजर के प्रयोग को नाजायज करार दिया गया था, जिससे एक सशंय की स्थिति बन गयी थी। उस्मानी ने बताया कि दारुल उलूम ने हालात और मजबूरी के मद्देनजर सैनेटाइजर के प्रयोग को सही ठहराया है।

दारुल उलूम देवबंद में इस साल कोई भी नया दाखिला नहीं होगा

इस्लामी शिक्षा के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम देवबंद ने फैसला किया है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर इस साल कोई भी नया दाखिला नहीं होगा। संस्थान के मुताबिक, जिन छात्रों का दाखिला पहले हुआ था वही इस बार दारुल उलूम में पढ़ाई कर सकेंगे।

दारुल उलूम के प्रवक्ता अशरफ उस्मानी ने बताया, ‘‘मोहतमिम (प्रबंधक) की ओर से संस्थान में यह नोटिस लगा दिया गया है कि सरकार के निर्देश के अनुसार अगले आदेश तक शिक्षण सस्थान बंद है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘संस्थान के ऐसे छात्र जो अपने घर पर हैं, उनसे भी कहा गया है कि जब तक सरकार शैक्षणिक संस्थानों को खोलने का आदेश नहीं देती है, तब तक वे अपने घर पर ही रहें ।’’ उन्होंने कहा कि यदि कोई छात्र बिना किसी कारण यात्रा कर देवबंद पहुंचता है तो उसे संस्थान में रहने और खाने की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

फतेहपुरी मस्जिद चार जुलाई तक बंद रहेगी : शाही इमाम

दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम ने बाहरी लोगों के लिए चार जुलाई तक मस्जिद को बंद किए जाने की घोषणा की। इससे पहले, बृहस्पतिवार को जामा मस्जिद को बंद किए जाने का ऐलान किया गया था।

फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा कि शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा जारी रहने के मद्देनजर मस्जिद को बंद रखने का फैसला किया गया है। अहमद ने कहा, '' अब मस्जिद में केवल इसके कर्मचारी ही परिसर में नमाज अदा करेंगे और लोगों को घरों में ही नमाज अदा करने को कहा गया है।

बाहरी लोगों के लिए मस्जिद चार जुलाई तक बंद रहेगी। आगे का फैसला हालात के हिसाब से लिया जाएगा।'' वहीं, जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने उलेमाओं और लोगो से विचार-विमर्श के बाद मस्जिद को 30 जून तक के लिए बंद किए जाने की घोषणा की थी। केंद्र की ओर से लॉकडाउन में दी गई ढील के बाद आठ जून से धार्मिक स्थलों को दोबारा खोला गया है, जिसके तहत जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद भी खोली गई थीं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशसहारनपुरकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया