लाइव न्यूज़ :

मुर्शिदाबाद में लॉकडाउन तोड़कर नमाज के लिए मस्जिद में जुटे थे सैकड़ों लोग, पुलिस ने लिया ये एक्शन

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 11, 2020 11:17 IST

देश में पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 1035 नए मामले सामने आए हैं और 40 मौतें हुई हैं। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में अब तक की सबसे तेज बढ़त हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने को बोला गया है।दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज में काफी संख्या में लोगों के जुटने और उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की घटना ने हड़कंप मचा दिया था।

कोलकाता:  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में लॉकडाउन के नियमों को ताक पर रखकर मस्जिद में सैकड़ों लोगों ने नमाज अदा की। इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। घटना 10 अप्रैल की है। मुर्शिदाबाद में जुमे की नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा हुए लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की भी ध्यान नहीं रखा।  हालांकि मौके पर पुलिस फौरन पहुंची और पूरे मस्जिद को खाली करवा दिया। पुलिस वहां के इमाम तस्लीम राजा को चेतावनी दी है कि आगे से लॉकडाउन के दौरान ऐसा कुछ भी हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

पश्चिम बंगाल का मुर्शिदाबाद अल्पसंख्यक बहुल जिला है। 10 अप्रैल को कोलकाता से 200 किलोमीट की दूर गोपीपुर मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के लोग काफी संख्या में आए थे।  आज (11 अप्रैल) लॉकडाउन का 18वां दिन है। लॉकडाउन में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने को बोला गया है।

एनडीटीवी में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक जब वह गांवों में राउंड पर थे, तब उन्हें सूचना मिली की गोपीपुर नगर मस्जिद में लोग नमाज के लिए सभा कर रहे हैं। पुलिस की एक टीम तुरंत वहां पहुंची और लोगों को बाहर निकालने का आदेश दिया।

पुलिस ने मस्जिद के इमाम तस्लीम राजा को लॉकडाउन का पालन करने की नसीहत दी है। पुलिस ने इमाम तस्लीम राजा को इसके साथ चेतावनी भी दी है कि अगर अब भविष्य में दोबारा लॉकडाउन का उल्लंघन किया गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियापश्चिम बंगालसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल