लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: यूपी में कोरोना के नए मामले 197, अभी तक 170 लोगों की मौत, 3698 को इलाज के बाद छुट्टी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2020 16:24 IST

बसों और 1265 ट्रेनों में 17 लाख 728 लोग आज 2 बजे तक प्रदेश में आ चुके हैं, आज भी 100 ट्रेने प्रदेश में आएंगी। राज्य में 1009 हॉटस्पॉट है जिनमें लगभग 48 लाख 95 हजार लोग हैं।इन हॉटस्पॉट में 164 सामुदायिक किचन स्थापित किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआइसोलेशन वार्डों में 2816 लोग रखे गए हैं, फैसिलिटी क्वारंटाइन में 9768 लोगों को रखा गया है। अब तक 12054 इलाकों में जिसमें 3031 हॉटस्पॉट के कंटेनमेंट जोन में और 9023 नॉन हॉटस्पॉट एरिया में सर्विलांस का काम हुआ है। 

लखनऊःउत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि पिछले 24 घण्टे में कुल 197 नए मामले सामने आए हैं, कुल सक्रिय मामले 2680 हैं, ठीक हो चुके मामलों की संख्या 3698 है, अभी तक 170 मौतें हुई हैं।

आइसोलेशन वार्डों में 2816 लोग रखे गए हैं, फैसिलिटी क्वारंटाइन में 9768 लोगों को रखा गया है। सर्विलांस का काम लगातार किया जा रहा है, अब तक 12054 इलाकों में जिसमें 3031 हॉटस्पॉट के कंटेनमेंट जोन में और 9023 नॉन हॉटस्पॉट एरिया में सर्विलांस का काम हुआ है। अब तक सबसे अधिक 33 मौत आगरा में हुईं। मेरठ में 20, अलीगढ़ में 12, कानपुर में 11, मुरादाबाद में 11 और फिरोजाबाद में आठ लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हुई है।

गौतम बुद्ध नगर जिले से कोविड-19 के 17 नए मामले सामने आए। मेरठ और देवरिया में 15-15 मामले, अमरोहा और वाराणसी में 13-13, रामपुर और लखीमपुर खीरी में 12-12, गोंडा में 11, आजमगढ़ में नौ और बरेली में आठ नए मामले सामने आए हैं। बुलेटिन में बताया गया कि 3698 लोग पूर्णतया सही होकर अपने घरों को जा चुके हैं। राज्य में 2680 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

आशा वर्करस के द्वारा 9,01,547 प्रवासी श्रमिकों का सर्वेक्षण किया गया है, जिसमें 926 लोग लक्षण के साथ पाए गए, इनकी टेस्टिंग का काम कराया जा रहा है।

 

 

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियालखनऊयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया