लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन और सील किए इलाकों फंसे हैं तो इन हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत करें कॉल, पढ़ें हर राज्य का इमरजेंसी नंबर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2020 13:55 IST

पूरी दुनिया के साथ भारत में भी कोविड-19 के केस बढ़ते जा रहे हैं. कई देशों की तरह भारत में भी पूरी तरह लॉकडाउन है. अगर आप लॉकडाउन या सील किए इलाकों में हैं और किसी तरह की समस्या आ रही है तो केंद्र/राज्य सरकारों द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों के सहारे अपनी बात सरकार तक पहुंचा सकते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देअगर आप सील किए इलाकों में फंसे तो घबराने की जरूरत नहीं है, प्रशासन सभी आवश्यक वस्तुओं को मुहैया कराएगी.केंद्र सरकार के नेशनल हेल्प लाइन नंबर के अलावा राज्य/केंद्रशासित प्रदेशों के इमरजेंसी नंबर अलग हैं.

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 25 मार्च 2020 से ही पूरे देश में लॉकडाउन हो। लॉकडाउन के बावजूद भारत में कोविड-19 के केसों की संख्या बढ़ती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार (9 अप्रैल) को  5734 तक पहुंच गई, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 166 हो गई। कोविड-19 के 5095 रोगियों का इलाज चल रहा है, जबकि 472 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है। अब कोरोना वायरस के संक्रमण को पूरी तरह से रोकने के लिए राज्य कड़े कदम उठा रहे हैं। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस हॉटस्पॉट (अत्यधिक प्रभावित इलाके) को 15 अप्रैल तक पूरी तरह सील कर दिया गया है।

दिल्ली में 20 इलाकों को जबकि उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में अतिसंवेदनशील इलाकों को पूरी तरह सील कर दिया है। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ के अलावा गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर जिले के कुछ इलाकों को पूरी तरह से बंद कर दिया है। सील के दौरान सभी आवश्यक वस्तुएं प्रशासन द्वारा लोगों तक पहुंचाई जाएंगी और लोग घरों से बाहर नहीं निकल सकते हैं।

इसके अलावा कुछ राज्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लॉकडाउन बढ़ाने का अनुरोध किया है। लॉकडाउन बढ़ाने पर आखिरी फैसला अभी होना बाकी है। इस बीच ओडिशा ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। वहीं उत्तराखंड सरकार लॉकडाउन बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखने जा रही है। अगर आप कोरोना वायरस संकट के चलते किसी मदद की आस रखते हैं तो नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों के जरिए केंद्र/राज्य सरकारों से संपर्क कर सकते हैं।

मदद के लिए इन हेल्पलाइनों पर करें कॉल

नेशनल हेल्पलाइन नंबर- 91-11-23978046टोल फ्री नंबर-1075आंध्र प्रदेश-08662410978अरुणाचल प्रदेश-9436055743असम-6913347770बिहार-104छत्तीसगढ़-07712235091गोवा-104गुजरात-104हरियाणा-8558893911हिमाचल प्रदेश-104झारखंड-104कर्नाटक-104केरल-0471-2552056मध्य प्रदेश-0755-2527177महाराष्ट्र-020-26127394मणिपुर- 3852411668मेघालय-108मिजोरम-102नागालैंड-7005539653ओडिशा-9439994859पंजाब-104राजस्थान-0141-2225624सिक्किम-104तमिलनाडु-044-29510500तेलंगाना-104त्रिपुरा-0381-2315879उत्तराखंड-104उत्तर प्रदेश-18001805145पश्चिम बंगाल-033-23412600अंडमान-निकोबार-03192-232102चंडीगढ़-9779558282दादर-नगर हवेली-104दिल्ली-01122307154, 011-23469526, 1077जम्मू-01912520982कश्मीर-01942440283लद्दाख-01982256462लक्षद्वीप-104पुडुचेरी-104

दिल्ली सरकार का कोरोना वायरस सूचना हेल्पलाइन नंबर

दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर लोगों तक सही सूचनाएं पहुंचाने के लिये व्हाट्सएप पर एक विशेष हेल्पलाइन की शुरुआत कर चुकी है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने +91 88000 07722 पर विशेष व्हाट्सएप हेल्पलाइन शुरू की है। यह नि:शुल्क सेवा है तथा यह कोरोना वायरस महामारी को लेकर सही, भरोसेमंद तथा ताजी सूचनाओं के केंद्रीय स्रोत का काम करेगी।

केंद्र सरकार का हेल्पलाइन नंबर

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस हेल्प डेस्क नंबर 9013151515 किसी भी वक्त वॉट्सएप से मैसेज कर जानकारी मांगी जा सकती है। इसके अलावा आप ईमेल के जरिए भी सरकार से जानकारी ले सकते हैं। सरकार ने इसके लिए ncov2019@gov.in ईमेल आईडी जारी की है। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरसबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos