लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: गुजरात में कोविड-19 के मामले 23,000 के पार, मृतकों की संख्या पहुंची 1449

By भाषा | Updated: June 14, 2020 04:48 IST

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को गुजरात में 517 नए मामले सामने आए जिसमें 344 मामले अकेले अहमदाबाद में सामने आए हैं।सूरत और वडोदरा में क्रमशः 59 और 40 कोरोना के मामले शनिवार को सामने आए हैं। गुजरात राज्य में कुल 2,11,867 लोगों को पृथक-वास में रखा गया है।  

अहमदाबाद: 13 जून (भाषा) गुजरात में शनिवार को कोविड-19 के 517 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 23,079 पहुंच गई, जबकि 33 और मौत होने से मृतकों की संख्या 1,449 हो गई। इन मौतों में 26 मौत अकेले अहमदाबाद में हुई हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि अहमदाबाद से 255 और सूरत से 88 मरीजों सहित कुल 390 रोगियों को उपचार के बाद स्वस्थ होने पर विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इससे ठीक हुए लोगों की संख्या 15,891 पहुंच गई। विज्ञप्ति में कहा गया कि गुजरात में अब 5,739 मरीजों का इलाज चल रहा है। उसमें कहा गया कि 61 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

अहमदाबाद में तेजी से संक्रमण के मामले आ रहे सामने-

अहमदाबाद में शनिवार को 26 मौत हुई हैं, इसके अलावा तीन मौत सूरत में, दो अमरेली में और एक-एक मौत भावनगर और पाटन जिलों में हुईं। 517 नए मामलों में से, 344 मामले अकेले अहमदाबाद में सामने आए हैं, जिससे जिले में संक्रमितों की संख्या 16,306 तक पहुंच गयी है और मृतकों की संख्या 1,165 हो गई है।

सूरत और वडोदरा में क्रमशः 59 और 40 मामले सामने आए। सूरत में कुल मामले 2,503 और वडोदरा में कुल मामले 1,511 हो गए हैं। विज्ञप्ति में यह कहा गया कि आज दिन में राज्य के कुल 33 जिलों में से 24 जिलों में कोरोना वायरस के मामले सामने आए।

गांधीनगर में 9, भावनगर में 7 और मेहसाणा में 6 मामले मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक 2,83,623 नमूनों की जांच की गई है। राज्य में कुल 2,11,867 लोगों को पृथक-वास में रखा गया है।  

टॅग्स :गुजरातइंडियाकोरोना वायरसअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह