कोलकाता में लॉकडाउन में फंसी 8 साल की बच्ची की डॉक्टर ने की मदद, 270 किमी दूर अपनी गाड़ी में छोड़ा घर

By प्रिया कुमारी | Published: April 6, 2020 02:26 PM2020-04-06T14:26:45+5:302020-04-06T14:26:45+5:30

कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल के एक डॉक्टर ने लॉकडाउन में फंसी 8 साल की बच्ची को 270 किलोमीटर घर छोड़ उसकी मदद की। जिसके बाद डॉक्टर की सब तारीफ कर रहे हैं।

Coronavirus Kolkata Doctor helped patient trapped in lockdown left home in his car 270 km away | कोलकाता में लॉकडाउन में फंसी 8 साल की बच्ची की डॉक्टर ने की मदद, 270 किमी दूर अपनी गाड़ी में छोड़ा घर

कोलकाता में लॉकडाउन में फंसी मरीज की डॉक्टर ने की मदद (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsडॉक्टर ने लॉकडाउन में फंसे 8 साल की बच्ची को 270 किलो मीटर घर छोड़ उसकी मदद की।ऐंबुलेंस ड्राइवर घर छोड़ने के कुछ ज्यादा ही पैसे मांग रहा था।

कोरोना वायरस के कारण देश भर में लॉकडाउन की वजह से कई लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इस बीच एक अच्छी खबर भी सामने आई है। कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल के डॉक्टर ने लॉकडाउन में फंसे 8 साल की बच्ची को 270 किलोमीटर घर छोड़ उसकी मदद की। यह बच्ची मरीज के तौर पर अस्पताल में भर्ती थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार 23 मार्च को 8 साल की बच्ची को डिसचार्ज कर दिया गया था। लॉकडाउन के कारण लेकिन वह घर नहीं जा पाई। घर जाने के लिए उसके पिता राजेश बास्की 25 मार्च को एक ऐंबुलेंस ड्राइवर से गुजारिश कर रहे थे। ड्राइवर हालांकि ज्यादा पैसे मांग रहा था। इस परिवार के लिए यह देना असंभव था। ड्राइवर से विनती करते देख डॉक्टर एनेस्थेटिस्ट बबलू सरदार ने उनकी मदद की ठानी।

डॉक्टर परिवार को परेशान होते हुए देख खुद को रोक नहीं पाएं। डॉक्टर ने बताया कि उनकी ड्यूटी सुबह 10 बजे से होती है। ऐसे में उन्होंने परिवार को लेकर रात के 9 बजे सफर शुरू किया था और तड़के 3 बजे 270 किमी दूर सुलूंगा पहुंच गए। डॉक्टर ने बताया कि घर पहुंचने के बाद बच्ची अपनी बहन से मिलकर काफी खुश थी। उनके चेहरे पर वो खुशी देखकर काफी अच्छा लगा। 

उन्होंने कहा कि अपनी ये बात सोशल मीडिया पर शेयर करके लोगों को बताया तो सबने तारीफ की। अच्छे मैसेज मिले। वहीं राजेश बास्कि ने कहा कि मैं डॉक्टर का हमेशा ऋणि रहूंगा वो हमारे लिए भगवान की तरह हैं।

Web Title: Coronavirus Kolkata Doctor helped patient trapped in lockdown left home in his car 270 km away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे