लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मथुरा के इस्कॉन मंदिर की एडवाइजरी, 2 महीने तक ना आएं विदेशी भक्त

By स्वाति सिंह | Updated: March 5, 2020 12:14 IST

Coronavirus (COVID-19): भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले बढ़कर 28 हो गए हैं। इनमें दिल्ली में 1, आगरा में 6, (इटली के 16 लोग और एक भारतीय ड्राइवर, तेलंगाना में 1 और केरल में 3 हैं। केरल में तीनों मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले बढ़कर 28 हो गए हैं। मथुरा के इस्कॉन मंदिर अपने विदेशी भक्तों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।

कोरोना वायरस (Coronavirus) ने भारत में अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जहां बुधवार को इससे संक्रमित लोगों की संख्या अचानक बढ़कर 29 हो गई। संक्रमित लोगों में 16 इतालवी पर्यटक हैं। वहीं, मथुरा के इस्कॉन मंदिर अपने विदेशी भक्तों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें यह परामर्श दिया गया है कि विदेशी भक्त दो महीने तक मंदिर ना आएं। 

उधर, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने होली का त्योहार नहीं मनाने का एलन किया है। इस साल होली 10 मार्च को है। बुधवार को, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने 28 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमण की चपेट में आने की जानकारी दी थी।

डॉ हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिये मंत्रालय द्वारा किए गए एहतियाती उपायों की समीक्षा बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में बताया कि विदेश यात्रा कर भारत आने वाले सभी यात्रियों की हवाईअड्डों पर जांच की जाएगी। अभी तक कोरोना वायरस के संक्रमण के दायरे वाले 12 देशों से भारत आने वाले यात्रियों की ही स्क्रीनिंग की जा रही थी। इस बीच, गुड़गांव में पेटीएम के एक कर्मचारी को जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

 कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि कर्मचारी हाल ही में इटली से छुट्टियां बिताकर लौटा था, जो कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है। इस बीच, केन्द्र सरकार के साथ ही दिल्ली सरकार और अन्य राज्यों की सरकारों ने कई बैठकें कीं। 

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि विदेशों में 17 भारतीय कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जिनमें से जापान के क्रूज जहाज से 16 मामले सामने आए हैं जबकि संयुक्त अरब अमीरात से एक भारतीय इनमें शामिल हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि भारत का इरादा ईरान में एक प्रयोगशाला स्थापित करने का है ताकि वहां से भारतीयों को वापस लाने से पहले उनकी कोरोना वायरस की जांच की जा सके। ईरान सरकार ने अभी तक इसके लिए अनुमति नहीं दी है।  अनुमानत: 1200 भारतीय वर्तमान में ईरान में हैं जिनमें से अधिकतर छात्र और तीर्थयात्री हैं। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में हुई अंतर मंत्रालयी बैठक में बुधवार को यह फैसला हुआ है कि आगामी दिनों में देश में कोई भी अंतरराष्ट्रीय बैठक या सम्मेलन आयोजित करने से पहले सभी सरकारी विभाग स्वास्थ्य मंत्रालय से सलाह-मशविरा करेंगे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमथुराउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है