लाइव न्यूज़ :

केरलः दूल्हा पॉजिटिव, दुल्हन ने पीपीई किट पहनकर अस्पताल में की शादी, जानें मामला

By भाषा | Updated: April 26, 2021 21:59 IST

केरल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 21,890 नए मामले आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 14.27 लाख तक पहुंच गई।

Open in App
ठळक मुद्देसंक्रमण के नए मामलों में 70 स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। राज्य में कोविड-19 के 28 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,138 हो गई।अब तक 11,89,267 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

अलप्पुझाः कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दुनियाभर में भले ही कई लोगों का जीवन थम सा गया है, लेकिन अलप्पुझा में अभिरामी को कोविड-19 भी पवित्र मुहूर्त पर विवाह करने से रोक नहीं पाया और उसने अपने संक्रमित दूल्हे से पारम्परिक परिधान के बजाए पीपीई किट पहनकर अस्पताल में शादी की।

यहां थेक्कन आर्यद की निवासी 23 वर्षीय दुल्हन ने अलप्पुझा जिले के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित अपने दूल्हे से विवाह रचाया। दूल्हे सरतमोन एस ने अपनी मां और दुल्हन के एक निकट संबंधी की मौजूदगी में वार्ड के एक विशेष कक्ष में दुल्हन अभिरामी को मंगलसूत्र और तुलसी की माला पहनाई। सरतमोन की मां भी संक्रमित है।

प्राधिकारियों की अनुमति से यह विवाह सम्पन्न हुआ। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि खाड़ी देश में काम करने वाले सरतमोन ने विवाह के लिए यहां आने के बाद स्वयं को पृथक-वास में रख लिया था और शुरुआती 10 दिन में उसमें संक्रमण के लक्षण नहीं थे, लेकिन सरतमोन और उसकी मां को बुधवार शाम को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद की गई जांच में दोनों संक्रमित पाए गए।  

टॅग्स :केरलकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसपिनाराई विजयनकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच