लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: नोएडा में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर हुए 97

By भाषा | Updated: April 19, 2020 20:28 IST

अधिकारी के मुताबिक रविवार को कोविड-19 से संक्रमित चार मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे और इस तरह अब तक 38 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर जा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजिला सर्विलांस अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि 59 मरीजों का उपचार यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।नोएडा से अब तक 38 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर जा चुके हैं।

नोएडा: पश्चिम उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुध नगर में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 2 मरीज पाए गए जिससे इस जनपद में इस महामारी के मरीजों की संख्या 97 हो गई है। उनमें 38 मरीज अब तक ठीक हो कर घर जा चुके हैं।

जिला सर्विलांस अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि रविवार को कोविड-19 के संभावित 100 मरीजों की जांच रिपोर्ट आई। उन्होंने बताया कि इसमें 98 रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई, जबकि सेक्टर 8 में रहने वाली एक 8 वर्षीय बच्ची तथा सेक्टर 82 में रहने वाले एक 40 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट संक्रमण को पुष्टि करने वाली निकली।

दोहरे ने बताया कि सेक्टर 82 को सील कर दिया गया है जबकि सेक्टर 8 पहले से ही सील है। अधिकारी के मुताबिक रविवार को कोविड-19 से संक्रमित चार मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे और इस तरह अब तक 38 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि 59 मरीजों का उपचार यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को 100 से ज्यादा मरीजों का सैंपल कोविड-19 टेस्ट के लिए लिया गया। जनपद में 30 स्थानों को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित कर पूर्णत: सील किया गया है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियानॉएडानोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों