लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना के एक्टिव केस 81 हजार के पार, 24 घंटे में 12249 नए मामले, संक्रमण दर 3.94 प्रतिशत हुआ

By विनीत कुमार | Updated: June 22, 2022 10:10 IST

Coronavirus: भारत में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 13 लोगों की मौत दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा 8 मौतें केरल से दर्ज हुई हैं। पिछले 24 घंटे में भारत में 9 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटे में एक्टिव केस में 2374 की वृद्धि, कुल संख्या 81687 पहुंच गई है।महाराष्ट्र से सबसे अधिक 3659 नए कोरोना मामले मंगलवार को सामने आए, एक की मौत।केरल से मंगलवार को 2609 केस मिले जबकि 8 और मरीजों की राज्य में मौत हो गई।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 12249 नए मामले सामने आए हैं। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह दी गई। मंत्रालय के अनुसार इस अवधि में 13 लोगों की मौत भी कोविड-19 से देश में हुई। इसी के साथ भारत में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5 लाख 24 हजार 903 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 9862 लोग ठीक भी हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक्टिव केस में 2374 की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही देश में अब कुल एक्टिव केस 81687 हो गए हैं। वहीं दैनिक संक्रमण दर अभी 3.94 प्रतिशत है। देश में टीकाकरण अभियान के तहत कोविड वैक्सीन के 196 करोड़ (1,96,45,99,906) से ज्यादा डोज भी लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 12 लाख 28 हजार 291 डोज लगाए गए। पिछले दिन तीन लाख 10 हजार 623 कोरोना टेस्ट भी भारत में किए गए। 

कोरोना इन पांच राज्यों से सबसे अधिक नए केस

पिछले 24 घंटे में जिन पांच राज्यों से सबसे अधिक नए केस सामने आए हैं, उसमें महाराष्ट्र एक बार फिर सबसे ऊपर है। महाराष्ट्र से 3659 नए कोरोना मामले मंगलवार को सामने आए जबकि एक मौत भी हो गई। राज्य में एक्टिव केस अभी 24915 हैं। वहीं केरल इस मामले में दूसरे नंबर पर रहा।

केरल से मंगलवार को 2609 केस मिले जबकि 8 मरीजों की राज्य में कोविड से जान चली गई। यहां एक्टिव केस अभी 23,460 है। इसके अलावा दिल्ली से 1383 और कर्नाटक से 738 नए कोरोना केस मिले। दिल्ली में मंगलवार को कोरोना से एक मौत हुई। कर्नाटक में किसी मौत की खबर नहीं है। कर्नाटक के बाद तमिलनाडु है जहां से 737 नए केस मिले।

इसके अलावा हरियाणा से भी 611 नए कोरोना केस मिले। उत्तर प्रदेश से 487, पश्चिम बंगाल से 406, तेलंगाना से 403, गुजरात से 226, राजस्थान से 114, पंजाब से 105, गोवा से 135 और बिहार से भी 63 नए कोरोना केस सामने आए।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम