Coronavirus: भारत के हर राज्य के कोरोना हेल्पलाइन नंबर की सूची, यहां से हासिल करें सभी जरूरी जानकारी

By विनीत कुमार | Published: April 16, 2021 12:42 PM2021-04-16T12:42:05+5:302021-04-16T13:04:42+5:30

भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की हेल्पलाइन नंबर हम यहां बता रहे हैं। इसकी मदद से आप जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Coronavirus India state wise helpline numbers list see all details | Coronavirus: भारत के हर राज्य के कोरोना हेल्पलाइन नंबर की सूची, यहां से हासिल करें सभी जरूरी जानकारी

कोविड-19 हेल्पलाइन नंबर (फाइल फोटो

Highlightsभारत में कोरोना की दूसरी लहर, हर राज्य में तेजी से बढ़ रहे हैं मामलेभारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के 2 लाख से अधिक नए केस सामने आए हैंसभी राज्यों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, देखें पूरी लिस्ट

कोरोना संक्रमण की भारत में दूसरी लहर पहले से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है। देश में रोज नए मामलों में तेजी से वृद्धि जारी है। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। भारत में गुरुवार को ही कोरोना संक्रमण के 2 लाख 17 हजार से अधिक मामले सामने आए। वहीं 1185 लोगों की मौत हुई।

ये लगातार दूसरा दिन है जब भारत में कोरोना के दो लाख से अधिक केस पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसी के साथ भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या एक लाख 74 हजार 308 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या भी 15 लाख के पार चली गई है।

इस बेहद खराब हालात के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। इससे लोगों को बीमारी के बारे में जानकारी सहित अस्पतालों में बेड्स की उपलब्धता, वेंटिलेटर और दूसरे चीजों के बारे में अहम जानकारी दी जा रही है। आप भी चाहें तो इन हेल्पलाइन की मदद ले सकते हैं। हम यहां पूरी लिस्ट दे रहे हैं।

केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर- 91-11-23978046
टॉल फ्री नंबर- 1075

Coronavirus: भारत में अन्य राज्यों के लिए हेल्पलाइन नंबर

राज्य हेल्पलाइन नंबर
आंध्र प्रदेश0866-2410978
अरुणाचल प्रदेश9436055743
असम 6913347770
बिहार104
छत्तीसगढ़104
गोवा 104
गुजरात104
हरियाणा8558893911
हिमाचल प्रदेश 104
झारखंड104
कर्नाटक104
केरल0471-2552056
मध्य प्रदेश104

महाराष्ट्र

020-26127394
मणिपुर
3852411668
मेघालय108
मिजोरम102
नागालैंड7005539653
ओडिशा9439994859
पंजाब104
राजस्थान
0141-2225624
सिक्किम104
तमिलनाडु044-29510500
 
तेलंगाना104
त्रिपुरा0381-2315879
उत्तराखंड104
उत्तर प्रदेश18001805145
पश्चिम बंगाल
1800313444222, 03323412600
अंडमान-निकोबार03192-232102
चंडीगढ़9779558282
दादरा और नगर हवेली और दमन एंड दीव104
दिल्ली011-22307145
जम्मू-कश्मीर
01912520982, 0194-2440283
लद्दाख01982256462
लक्षद्वीप104
पुडुचेरी104

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से सबसे बुरा हाल 

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 61,695 नए मामले, उत्तर प्रदेश में 22,339 और दिल्ली में 16,699 नए मामले आए हैं। पिछले 24 घंटों में वायरस से महाराष्ट्र में ही सर्वाधिक लोगों की मौत भी हुई है। 

महाराष्ट्र में 349 लोगों की, छत्तीसगढ़ में 135 लोगों की, दिल्ली में 112 और उत्तर प्रदेश में 104 लोगों की जान गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में गुजरात में 81, कर्नाटक में 66 लोगों की, मध्य प्रदेश में 53 लोगों की, पंजाब में 50 लोगों की, राजस्थान में 33 लोगों की और तमिलनाडु में 29 लोगों की मौत हुई है।

Web Title: Coronavirus India state wise helpline numbers list see all details

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे