लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारत कोरोना प्रभावित 55 देशों को भेज रहा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन

By भाषा | Updated: April 17, 2020 05:49 IST

यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि पाकिस्तान ने दवा खरीदने की बात की है या नहीं। सूत्रों के अनुसार भारत ज़ाम्बिया, डोमिनिकन गणराज्य, मडागास्कर, युगांडा, बुर्किना फ़ासो, नाइजर, माली, कांगो, मिस्र, आर्मेनिया, कज़ाकिस्तान, इक्वाडोर, जमैका, सीरिया, यूक्रेन, चाड, ज़िम्बाब्वे, फ्रांस, जॉर्डन, केन्या और नाइजीरिया को भी हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की आपूर्ति कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत कोरोना वायरस से प्रभावित 55 देशों को अनुदान के साथ-साथ वाणिज्यिक आधार पर मलेरिया-रोधी दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की आपूर्ति करने की प्रक्रिया में भी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अमेरिका, मॉरीशस और सेशेल्स सहित कई देशों को इस दवा की खेप मिल चुकी है वहीं कई देशों को इस सप्ताह के अंत तक यह मिल जाएगी।

भारत कोरोना वायरस से प्रभावित 55 देशों को अनुदान के साथ-साथ वाणिज्यिक आधार पर मलेरिया-रोधी दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की आपूर्ति करने की प्रक्रिया में भी है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अमेरिका, मॉरीशस और सेशेल्स सहित कई देशों को इस दवा की खेप मिल चुकी है वहीं कई देशों को इस सप्ताह के अंत तक यह मिल जाएगी।

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कोविड-19 के संभावित उपचार के रूप में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की पहचान की है और न्यूयॉर्क में 1500 से अधिक कोरोना वायरस रोगियों पर इसका परीक्षण किया जा रहा है।

भारत द्वारा निर्यात प्रतिबंध हटाने का फैसला करने के बाद पिछले कुछ दिनों में इस दवा की मांग तेजी से बढ़ी है।

सूत्रों ने कहा कि भारत अपने पड़ोस में अफगानिस्तान, भूटान, बांग्लादेश नेपाल, मालदीव, मॉरीशस, श्रीलंका और म्यामां को यह दवा भेज रहा है।

यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि पाकिस्तान ने दवा खरीदने की बात की है या नहीं। सूत्रों के अनुसार भारत ज़ाम्बिया, डोमिनिकन गणराज्य, मडागास्कर, युगांडा, बुर्किना फ़ासो, नाइजर, माली, कांगो, मिस्र, आर्मेनिया, कज़ाकिस्तान, इक्वाडोर, जमैका, सीरिया, यूक्रेन, चाड, ज़िम्बाब्वे, फ्रांस, जॉर्डन, केन्या और नाइजीरिया को भी हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की आपूर्ति कर रहा है।

सूत्रों ने कहा कि कई देशों को दवा व्यावसायिक आधार पर भेजी जा रही है जबकि कई अन्य देशों को भारत अनुदान के रूप में यह दवा दे रहा है। हाल ही में टेलीफोन पर हुयी बातचीत में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया था कि वह हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की बिक्री की अनुमति दें।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियाहाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर