लाइव न्यूज़ :

भारत में लगातार दूसरे दिन बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में 1.34 लाख नए केस, 2887 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: June 3, 2021 09:44 IST

Coronavirus Update India: भारत में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर वृद्धि है। वहीं, 22 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटे में 2 लाख 11 हजार 499 लोग हुए कोरोना से ठीकदेश में एक्टिव केसों की संख्या घटकर 18 लाख से कम हुई, 22 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगाई जा चुकी है वैक्सीनदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 3 लाख 37 हजार 989 हो गई है

दिल्ली: भारत में कोरोना के नए मामलों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में एक लाख 34 हजार 154 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 2887 लोगों की मौत भी इस दौरान हुई है।

इससे पहले बुधवार सुबह के अपडेट के अनुसार कोरोना के 1.32 लाख से अधिक मामले सामने आए थे। वहीं उससे पहले 1.27 लाख मामले मिले थे। बहरहाल, ताजा अपडेट के बाद देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 3 लाख 37 हजार 989 हो गई है।

वहीं पिछले 24 घंटे में ही 2 लाख 11 हजार 499 लोग ठीक भी हुए हैं। ऐसे में देश में अब एक्टिव केस की संख्या घटकर 17 लाख 13 हजार 413 हो गई है जबकि कुल 2 करोड़ 63 लाख 90 हजार 584 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार पिछले साल से अब तक देश में कोरोना के कुल 2 करोड़ 84 लाख 41 हजार 986 केस सामने आए हैं। वहीं 22 करोड़ 10 लाख 43 हजार 693 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल कोरोना से मृत्यु दर 1.18 फीसदी है। वहीं रिकवरी रेट 92 फीसदी से ज्यादा हो चुकी है। बता दें कि कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत दूसरे स्थान पर है।

कोरोना से सबसे ज्यादा मौतों के मामले में अभी भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है। अमेरिका में सबसे ज्यादा 6 लाख से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं, ब्राजील में साढ़े चार से अधिक लोगों की जान कोरोना से जा चुकी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?