लाइव न्यूज़ :

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 70 हजार नए मामले, पिछले पांच हफ्तों में सबसे कम टेस्टिंग से गिरी संख्या

By विनीत कुमार | Updated: September 29, 2020 09:33 IST

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले अब 61 लाख के पार हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 70,589 नए मामले सामने आए हैं जबकि 776 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 61 लाख के पार पहुंचा, अब तक 96,318 लोगों की मौतदेश में अभी एक्टिव केस 9,47,576 हैं, भारत में 51 लाख से अधिक लोग कोरोना से हो चुके हैं ठीक

भारत में पिछले 24 घंटे में सामने आए 70,589 नए कोरोना केस के साथ ही देश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा अब 61 लाख के पार हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 776 लोगों की मौत भी हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा अब 96,318 हो गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी अपडेट के अनुसार अब देश में कुल संक्रमितों की संख्या 61,45,292 हो गई है। वहीं, एक्टिव केस 9,47,576 रह गए हैं। साथ ही देश में अब तक 51,01,398 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। 

पिछले 5 हफ्ते में सबसे कम टेस्टिंग

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार देश में अब तक 7,31,10,041 कोरोना टेस्ट किए गए हैं। इसमें कल यानी 28 सितंबर को 11,42,811 सैंपल के टेस्ट किए गए। हालांकि, इससे एक दिन पहले रविवार को 7.1 लाख के करीब ही टेस्ट हुए। माना जा रहा है कि इसी की वजह से नए संक्रमित केसों में गिरावट आई है।

इससे पहले पिछले हफ्ते गुरुवार को करीब 15 लाख टेस्ट भारत में किए गए थे। वहीं, अगले दिन शुक्रवार को ये गिरकर 13.4 लाख और फिर शनिवार को 9.9 लाख रह गया था। हर रविवार को होने वाले टेस्ट की संख्या हफ्ते के अन्य दिनों से कम रहती है। इस कारण हर सोमवार को नए केसों की संख्या अन्य दिनों के मुकाबले कम रहती है। इस रविवार को लेकिन ये संख्या पिछले तीन रविवार से भी कम थी।

बता दें कि भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितम्बर को 40 लाख, 16 सितम्बर को 50 लाख के पार और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो