लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अगस्त ने बढ़ाई टेंशन! कोरोना संक्रमण के नए मामलों में भारत ने अमेरिका और ब्राजील को पीछे छोड़ा

By विनीत कुमार | Updated: August 21, 2020 10:36 IST

भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामले में रोज नया उछाल आ रहा है। अगस्त में भारत में कोरोना से 12 लाख से अधिक नए केस सामने आ चुके हैं। ये संख्या अमेरिका और ब्राजील से भी ज्यादा है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में अगस्त में कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी तेज उछालभारत में आ चुके हैं इस महीने 12 लाख से ज्यादा नए केस, अमेरिका में करीब 10 लाख और ब्राजील में 8 लाख केस आए

भारत में अगस्त में कोरोना वायरस संक्रमण के 12 लाख से अधिक मामले मिले हैं। ये भारत में पिछले किसी भी महीने में सबसे ज्यादा सामने आए कोरोना के मामले हैं। साथ ही ये आंकड़ा इस महीने में दुनिया के अन्य देशों से भी कहीं ज्यादा है। ये आंकड़े जबकि एक दिन पहले यानी गुरुवार के हैं जिस दिन स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के मुताबिक 69 हजार से अधिक केस आए। साथ ही 986 लोगों की मौत भी हुई।

भारत में कोविड-19 के मामले अगस्त में (20 तारीख तक) 1207539 हो चुके हैं। ये राज्य सरकारों की ओर से आए आंकड़ों को मिलाकर है। वहीं जुलाई में ये आंकड़ा 1109444 था। भारत में अगस्त में आए कोरोना के मामले पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। इसके बाद वर्ल्डमीटर्स डॉट इंफो के अनुसार दूसरे नंबर पर अमेरिका (9,94,863) है और फिर तीसरे स्थान पर ब्राजील (7,94,115) है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में गुरुवार को 68,898 नए कोरोना के मामले सामने आए और 983 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में अब संक्रमितों की कुल संख्या 29,05,824 हो गई है। इसमें 6,92,028 एक्टिव केस हैं। वहीं, 21,58,947 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं।

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस के 14,492 नए मामले सामने आए जो किसी एक दिन का सर्वोच्च स्तर है। राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,43,289 तक पहुंच गई। मृतकों की कुल संख्या भी राज्य में बढ़कर 21,359 हो गई है। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 71.37 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 3.32 प्रतिशत है। 

महाराष्ट्र के अलावा पश्चिम बंगाल में 3000 से अधिक नए केस गुरुवार को सामने आए। इसके अलावा पंजाब में 1741, गुजरात में 1175 और मध्य प्रदेश में 1142 नए मामले सामने आए। ऐसे ही छत्तीसगढ़ और हरियाणा से भी करीब एक हजार नए मामले सामने आए हैं।

बता दें कि दुनिया भर में कोरोना का प्रकोप जारी है। कोरोना से अब तक पूरी दुनिया में करीब 8 लाख लोगों की जान जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में दुनिया के 213 देशों में 2.61 लाख नए मामले आए हैं और 6100 लोगों की जान चली गई है। अब तक कुल 2.28 करोड़ से ज्यादा संक्रमण के मामले पूरी दुनिया में सामने आए हैं और 7 लाख 96 हजार लोगों की जान गई है। दुनियाभर में अभी भी 65.36 लाख एक्टिव केस हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण