लाइव न्यूज़ :

Coronavirus In Dharavi: धारावी समेत इन इलाकों में आज कोरोना से कोई मौत नहीं, 53 नए मामले आये सामने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2020 18:41 IST

बृहन्मुम्बई महानगरपालिका के ताजा जानकारी के मुताबिक आज (16 मई) धारावी में कोरोना के 53 नए मामलों की पुष्टि हुई है।

Open in App

मुंबई में लगातार कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। मुम्बई के झुग्गी बस्ती धारावी के साथ दादार और माहिम में आज कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। बृहन्मुम्बई महानगरपालिका के ताजा जानकारी के मुताबिक आज धारावी में कोरोना के 53 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस इलाके में कुल मामलों की संख्या 1198 हो गई है। बता दें कि इस बीमारी के चलते क्षेत्र मे मरने वालों की संख्या 53 है।

इससे पहले धारावी में 14 मई तक माटुंगा लेबर कैंप में संक्रमण के सबसे अधिक 108 मामले पाए गए थे। भारत की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी की घनी आबादी के कारण यहां कोरोना वायरस संक्रमण को नियंत्रित करना और सामाजिक दूरी के दिशानिर्देश लागू करना बीएमसी और महाराष्ट्र सरकार के लिए अपने आप में ही बड़ी चुनौती है।

इससे पहले महाराष्ट्र में शुक्रवार (15 मई) को कोरोना वायरस संक्रमण के लगभग 1,576 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या 29,100 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने एक बयान में कहा कि 49 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 1,068 हो गई है।

इसके अलावा शुक्रवार को 505 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। छुट्टी पा चुके लोगों की तादाद अब 6,564 हो गई है। बयान में कहा गया है कि 49 में 36 लोगों की मौत मुंबई में हुई। इसके अलावा संक्रमण के 1,576 नए मामलों में से 933 मामले मुंबई से सामने आए हैं। राज्य में अब तक दो लाख 50,436 लोगों की जांच की जा चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप