लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: एचआरडी मंत्रालय ने कहा- विश्वविद्यालय यह अध्ययन करें कि भारत ने 1918 में कैसे स्पेनिश फ्लू का मुकाबला किया

By भाषा | Updated: April 25, 2020 22:43 IST

विश्वविद्यालयों से संवाद में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘मानव संसाधन विकास मंत्री की इच्छा है कि विश्वविद्यालयों को इस बात का अध्ययन करना चाहिए कि भारत ने 1918 की महामारी का कैसे सामना किया और महामारी के बाद अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए क्या कदम उठाए।’’

Open in App
ठळक मुद्देमानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय ने विश्वविद्यालयों से कहा है कि वे इस बात का अध्ययन करें कि 1918 में स्पेनिश फ्लू की महामारी का मुकाबला भारत ने कैसे किया और अर्थव्यवस्था का प्रोत्साहित करने के लिए क्या कदम उठाए गए थे।मंत्रालय ने विश्वविद्यालयों को शोध टीम गठित कर परिसर के आसपास के गांवों में कोविड-19 को लेकर जागरूकता के स्तर के अध्ययन की सलाह दी है।

मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय ने विश्वविद्यालयों से कहा है कि वे इस बात का अध्ययन करें कि 1918 में स्पेनिश फ्लू की महामारी का मुकाबला भारत ने कैसे किया और अर्थव्यवस्था का प्रोत्साहित करने के लिए क्या कदम उठाए गए थे। मंत्रालय ने विश्वविद्यालयों को शोध टीम गठित कर परिसर के आसपास के गांवों में कोविड-19 को लेकर जागरूकता के स्तर के अध्ययन की सलाह दी है।

विश्वविद्यालयों से संवाद में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘मानव संसाधन विकास मंत्री की इच्छा है कि विश्वविद्यालयों को इस बात का अध्ययन करना चाहिए कि भारत ने 1918 की महामारी का कैसे सामना किया और महामारी के बाद अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए क्या कदम उठाए।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘ उनकी यह इच्छा भी है कि भारत के विश्वविद्यालय और संस्थानों को परिसर के आसपास या उनके द्वारा चिह्नित पांच-छह गांवों का अध्ययन करना चाहिए कि कैसे वे कोविड-19 का मुकाबला कर रहे हैं। अध्ययन इस बात पर केंद्रित होना चाहिए कि गांवों में जागरूकता का स्तर क्या है और वे कैसे कोविड-19 की वजह से उत्पन्न चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।’’

मंत्रालय शिक्षण संस्थाओ को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में शोध के जरिये मदद के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के 24,942 मामले सामने आए है जिनमें 779 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार से शनिवार शाम (24 घंटे में) तक संक्रमण से 56 लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामानव संसाधन विकास मंत्रालयमोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब