लाइव न्यूज़ :

कोरोना के चलते हाईकोर्ट ने जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के चुनाव 6 सप्ताह के लिए टाले

By धीरेंद्र जैन | Updated: March 19, 2020 06:04 IST

नगर निगम के चुनाव स्थगित करते हुए जस्टिस संगीत लोढा ने कहा कि कोरोना महामारी घोषित की जा चुकी है। इसके लिए केन्द्र सरकार भी गाइडलाइन जारी कर चुकी है। इसी के चलते राज्य में इन तीनों शहरों में होने जा रहे निगमों के चुनावों को स्थगित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना महामारी के चलते राज्य में 5 अप्रेल को होने जा रहे जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के चुनावों को राजस्थान हाईकोर्ट ने 6 सप्ताह के लिए स्थगित कर दिये हैं।कोरोना वायरस महामारी के चलते राज्य में आगामी 5 अप्रेल को होने वाले नगर निगमों के चुनावों को टालने के लिए राज्य सरकार ने हाईकोर्ट का रुख किया था।

कोरोना महामारी के चलते राज्य में 5 अप्रेल को होने जा रहे जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के चुनावों को राजस्थान हाईकोर्ट ने 6 सप्ताह के लिए स्थगित कर दिये हैं।

नगर निगम के चुनाव स्थगित करते हुए जस्टिस संगीत लोढा ने कहा कि कोरोना महामारी घोषित की जा चुकी है। इसके लिए केन्द्र सरकार भी गाइडलाइन जारी कर चुकी है। इसी के चलते राज्य में इन तीनों शहरों में होने जा रहे निगमों के चुनावों को स्थगित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते राज्य में आगामी 5 अप्रेल को होने वाले नगर निगमों के चुनावों को टालने के लिए राज्य सरकार ने हाईकोर्ट का रुख किया था।

सरकार की ओर से महाधिवक्ता एमएस सिंघवी ने प्रार्थना पत्र दाखिल करते हुए चुनावों को 6 सप्ताह तक टालने की गुहार लगाई थी।

सरकार ने यह गुहार सतीश कुमार शर्मा बनाम राज्य सरकार केस में पेश किया। राज्य सरकार ने केस की अर्जेंट सुनवाई के लिए भी मेंशन किया था। इस पर आज हाईकोर्ट में सरकार के प्रार्थना पत्र के साथ साथ इस मामले से जुडी अन्य जनहित याचिकाओं पर भी सुनवाई हुई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थानराजस्थान समाचारहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी