लाइव न्यूज़ :

भारत में बढ़ रहा कोरोना का कहर! गुजरात में मिले संक्रमण के केस, लद्दाख में 8 आठ मामलों की पुष्टि

By भाषा | Updated: March 20, 2020 07:40 IST

भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के दो मामले सामने आए हैं। वहीं, गृह मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि लद्दाख में कोरोना वायरस के आठ मामलों की पुष्टि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के दो मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बताया कि राज्य में पहली बार किसी के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।वहीं, गृह मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि लद्दाख में कोरोना वायरस के आठ मामलों की पुष्टि हुई है।

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के दो मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बताया कि राज्य में पहली बार किसी के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक मरीज राजकोट का है जबकि दूसरा सूरत का। विभाग ने ट्वीट किया है, राजकोट और सूरत में कोरोना वायरस संक्रमण के दो संदिग्ध मामलों की पुष्टि हो गयी है। हमारी टीमें हर संभव एहतियाती कदम उठा रही हैं।

लद्दाख में कोरोना वायरस के आठ मामलों की पुष्टि

गृह मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि लद्दाख में कोरोना वायरस के आठ मामलों की पुष्टि हुई है। केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस ईरान से लौटे ज़ायरीनों के जरिए पहुंचा है। लद्दाख में 58 लोगों को अस्पताल में अलग-थलग कर दिया गया है और पुष्ट मामलों समेत 18 लोगों को अस्पताल में पृथक कर दिया है। गृह मंत्रालय ने एक बयान में बताया, “ लद्दाख में पुष्ट मामलों की संख्या आठ है जिसमें सेना का एक जवान भी शामिल है।

कोविड-19 ईरान से लौटे जायरीनों के जरिए पहुंचा है।” प्रशासन ने इस संबंध में कई कदम उठाए हैं। बयान में कहा गया है कि 208 लोग घर में ही पृथक हो गए हैं और स्वास्थ्य कर्मचारी उनकी निगरानी कर रहे हैं। इनमें से 150 लोगों ने 14 दिन तक अनिवार्य रूप से अलग-थलग रहने की अवधि पूरी कर ली है।

टॅग्स :कोरोना वायरसगुजरातलद्दाख़इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन