लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा- प्रदेश में प्रत्येक 10 लाख लोगों पर 511 परीक्षण किए जा रहे हैं

By अनुराग आनंद | Updated: April 22, 2020 17:54 IST

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा था कि राज्य में कोरोना वायरस के मामले दोगुने होने की दर 13.15 दिन है, जबकि राष्ट्रीय औसत 7.5 दिन है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में अब तक 153 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं और तीन की मौत हो गई है।  हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री का दावा है कि हरियाणा तेजी से सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहा है।

चंडीगढ़: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक 10 लाख लोगों पर 511 परीक्षण किए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के तीन जिले में एक भी कोरोना संक्रमण का मामला नहीं मिला है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हरियाणा में अब तक कोरोना संक्रमण के 260 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 153 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं और तीन की मौत हो गई है।  

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा था कि राज्य में कोरोना वायरस के मामले दोगुने होने की दर 13.15 दिन है, जबकि राष्ट्रीय औसत 7.5 दिन है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि पिछले एक सप्ताह में देश में कोरोना वायरस के मामले दोगुने होने की दर 7.5 दिन हो गई है, जबकि देशव्यापी लॉकडाउन लागू होने से पहले यह औसत 3.4 दिन था।

विज ने ट्वीट किया, ‘‘हरियाणा में कोविड-19 मामलों के दोगुने होने की दर 13.15 दिन है, जबकि देश में यह दर 7.5 दिन हैं।’’ उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा तेजी से सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस से रोगमुक्त होने के मामले में राज्य की दर 56.7 प्रतिशत है, जबकि देश की दर 16.38 प्रतिशत है। हरियाणा सामान्य स्थिति की ओर तेजी से बढ़ रहा है।’’

इस बीच, राज्य में मंगलवार को चार नए मामने सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 255 हो गई है। नए मामलों में दो सोनीपत के तथा गुरुग्राम और फरीदाबाद का एक-एक मामला है।

राज्य में नूंह में सबसे अधिक 57, फरीदाबाद में 43 , गुरुग्राम में 37 और पलवल में 34 मामले हैं। हरियाणा में अब तक 24 विदेशियों समेत 255 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहरियाणामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?