लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: सरकार ने जनजातीय इलाकों के वन उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया

By भाषा | Updated: May 2, 2020 05:41 IST

सरकार ने देश के जनजातीय इलाकों में तैयार किये जाने वाले गौण वन उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में संशोधन कर दिया। इससे कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न कठिन परिस्थितियों के बीच जनजातीय उत्पादों को जरूरी समर्थन देने में मदद मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने शुक्रवार को देश के जनजातीय इलाकों में तैयार किये जाने वाले गौण वन उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में संशोधन कर दिया।इससे कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न कठिन परिस्थितियों के बीच जनजातीय उत्पादों को जरूरी समर्थन देने में मदद मिलेगी।

सरकार ने शुक्रवार को देश के जनजातीय इलाकों में तैयार किये जाने वाले गौण वन उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में संशोधन कर दिया। इससे कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न कठिन परिस्थितियों के बीच जनजातीय उत्पादों को जरूरी समर्थन देने में मदद मिलेगी।

एक सरकारी वक्तव्य में यह जानकारी देते हुये कहा गया है कि गौण वन उत्पादों के एमएसपी में हर तीन साल में एक बार समीक्षा की जाती है। जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा गठित मूल्यांकन प्रकोष्ठ यह समीक्षा करता है। इसमें कहा गया है कि सक्षम प्राधिकरण ने इस मामले में केन्द्रीय प्रायोजित इस योजना के मौजूदा प्रावधान में राहत देते हुये योजना के तहत आने वाले 49 गौण वन उत्पादों के एमएसपी में संशोधन किया है।

इसमें कहा गया है, ‘‘कोविड- 19 महामारी के कारण देश में वर्तमान में व्याप्त अप्रत्याशित और बहुत कठिन परिस्थितियों को देखते हुये जनजातीय वन उत्पादों के संग्रहकताओं को जरूरी समर्थन देने के लिये यह कदम उठाया गया है।’’

वक्तव्य में कहा गया है, एमएसपी में 16 से लेकर 66 प्रतिशत की वृद्धि से कम से कम देश के 20 राज्यों में छोटे और गौण जनजातीय उत्पादों की खरीद को समर्थन मिलेगा और तुरंत राहत पहुंच सकेगी।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामोदी सरकारकोरोना वायरस इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस