लाइव न्यूज़ :

गोवा में एक महीने बाद कोविड-19 के नये मामले सामने आने के बाद हलचल, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने चलाई जा रही ट्रेनों पर कही ये बात

By भाषा | Updated: May 15, 2020 13:55 IST

गोवा में करीब एक महीने बाद गुरुवार को कोरोना के मिले 8 नए मरीजों से एक बार फिर प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार सभी आठ मरीज बाहर से राज्य में आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने विशेष रेलगा़ड़ियों को मडगांव स्टेशन पर नहीं रोकने का सुझाव दिया हैगोवा में गुरुवार को आए हैं कोरोना के 8 नए मामले, सभी राज्य से बाहर से आए थे

गोवा में एक महीने के अंतराल पर कोरोना वायरस के नये मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रेलवे द्वारा चलाई जा रही विशेष रेलगा़ड़ियों को मडगांव स्टेशन पर नहीं रोकने का सुझाव दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि विशेष रेलगाड़ियों या विमानों में राज्य आने वाले लोगों को 14 दिन के लिए घर में पृथक-वास में रहना होगा भले ही वे गोवा के निवासी क्यों न हों।

सावंत ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार ने रेलवे को सुझाव दिया है कि नयी दिल्ली से तिरुवनंतपुरम के लिए 15 मई को चलने वाली विशेष ट्रेन जो कि 16 मई को मडगांव पहुंचेगी, उसे गोवा के स्टेशन पर नहीं रोका जाए। उन्होंने कहा, “720 लोगों ने ट्रेन में टिकट बुक की है जो मडगांव स्टेशन पर उतरेंगे। हमें पता चला है कि उनमें से शायद कोई भी गोवा का नहीं है।”

सावंत ने कहा, “हमें इस बात की चिंता है कि उनके यहां उतरने पर क्या होगा। हमें उनका परीक्षण करना पड़ेगा। हम उन्हें घर में पृथक-वास में रहने को कहेंगे लेकिन हमें यकीन नहीं है कि वे ऐसा करेंगे। इसलिए हमने सुझाव दिया कि है ट्रेन इस स्टेशन पर रुके ही नहीं।”

संपर्क करने पर कोंकण रेलवे के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, “हमें अब तक इस स्टॉप को रद्द किए जाने के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।” एक महीने से भी अधिक वक्त के अंतराल पर, गोवा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के आठ नये मामले सामने आए। सभी आठ मरीज बाहर से राज्य में आए थे। बुधवार को सावंत ने कहा कि राज्य में आने वाले गोवा के गैर निवासी समेत अन्य यात्री जो 15 मई को विशेष ट्रेन से आएंगे, उन्हें अपने ठहरने की व्यवस्था खुद करनी होगी और यही बात विमान से आने वालों पर भी लागू होगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसगोवाभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष