लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में पांच लोग अस्पताल में भर्ती कराये गये, अब तक 39,784 की मेडिकल जांच

By भाषा | Updated: February 19, 2020 04:25 IST

चीन में कोरोना वायरस के केंद्र वुहान से महाराष्ट्र पहुंचने वाले सभी विमान यात्रियों को केंद्र के निर्देशानुसार अलग रखा जा रहा है और उनका कोरोना वायरस को लेकर परीक्षण कराया जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस प्रभावित क्षेत्रों से आ रहे लोगों को ढूंढने के लिए राज्यभर में क्षेत्रीय निगरानी भी चल रही है।जनवरी मध्य से अब तक मुम्बई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुल 39,784 यात्रियों का कोरोना वायरस को लेकिर मेडिकल परीक्षण किया गया ।

महाराष्ट्र में फिलहाल पांच यात्रियों को कोरोना वायरस की चपेट में आ जाने की आशंका से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को यह बात कही। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उनमें से तीन का पुणे के नायडू अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि दो का यहां कस्तूरबा अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। विज्ञप्ति के अनुसार जनवरी मध्य से अब तक मुम्बई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुल 39,784 यात्रियों का कोरोना वायरस को लेकिर मेडिकल परीक्षण किया गया ।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘ कोरोना वायरस प्रभावित क्षेत्रों से आ रहे लोगों को ढूंढने के लिए राज्यभर में क्षेत्रीय निगरानी भी चल रही है।’’ स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि मध्य जनवरी से मंगलवार तक राज्य में 228 यात्री कोरोना वायरस प्रभावित क्षेत्र से आये और उनमें से 70 में इस विषाणु के संक्रमण के लक्षण नजर आये और उन्हें पृथक केंद्रों में रखा गया।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘ आज तक, राज्य प्रशासन द्वारा परीक्षण के लिए भेजे गये 66 नमूने राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार निगेटिव पाये गये ।’’ विज्ञप्ति के अनुसार चीन में कोरोना वायरस के केंद्र वुहान से महाराष्ट्र पहुंचने वाले सभी विमान यात्रियों को केंद्र के निर्देशानुसार अलग रखा जा रहा है और उनका कोरोना वायरस को लेकर परीक्षण कराया जा रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल