लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: झारखंड में कोरोना से पहली मौत, संक्रमण की जानकारी मिलने के कुछ ही घंटे में गई जान

By भाषा | Updated: April 9, 2020 10:24 IST

झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। रांची से पांच नए मामले सामने आए हैं। वहीं, जिस शख्स का निधन हुआ है, वह बोकारो का रहने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस संक्रमण से झारखंड में पहली मौत, बोकारो के एक शख्स की गई जानझारखंड में रोगियों में दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के मरकज से लौटे लोगों की संख्या अधिक

झारखंड में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या एक दिन में ही तिगुनी हो गयी है जबकि बोकारो में कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की मौत हो गयी है। रोगियों में दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के मरकज में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम से लौटे लोगों की भी अधिक संख्या है। राज्य में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 13 हो गई है।

झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने यह जानकारी दी। राज्य में कोरोना से पहली मौत बोकारो के गोमिया प्रखंड में साड़म में बृहस्पतिवार सुबह हुई। 72 वर्षीय वृद्ध की कोरोना संक्रमित होने का पता चलने के कुछ घंटे बाद ही मौत हो गयी।

दूसरी ओर बोकारो में ही बांग्लादेश और फिर दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के मरकज में गयी कोरोना संक्रमित महिला की दो पोतियां और उसका देवर भी कल देर रात कोरोना संक्रमित पाये गये।

इस बीच कल देर रात रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में भी तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे लोगों के कारण कोरोना संक्रमित पांच नये लोगों का पता चला है जिससे रांची में ऐसे कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या अब सात हो गयी है।

यहीं से 31 मार्च को राज्य का पहला कोरोना संक्रमित मामला उस समय पाया गया था जब निजामुद्दीन मरकज से लौटी एक मलेशियाई महिला हिंदपीढ़ी की बड़ा मस्जिद से कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी। उसे यहां रिम्स में भर्ती कराया गया है।

इसके अलावा हजारीबाग के विष्णुगढ़ में पहले से ही एक कोरोना संक्रमित मरीज पाया जा चुका है। राज्य में अब कुल मिलाकर कोरोना संक्रमितों की संख्या चार से बढ़कर यकायक 13 हो गयी है जिनमें एक बुजुर्ग की मौत हो गयी है तथा बारह अन्य विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

राज्य में अब तक कोरोना संक्रमित पाये गये 13 लोगों में 12 का कहीं न कहीं से दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज से संबंध पाया गया है जिसके चलते राज्य प्रशासन सतर्क हो गया है और जमात के शेष लोगों से शीघ्रातिशीघ्र सामने आकर जांच करवाने की अपील की गयी है।

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया