लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मिसाल बना दिल्ली का पहला कोरोना हॉटस्पॉट दिलशाद गार्डन, पिछले 10 दिनों में एक भी पॉजिटिव केस नहीं

By नितिन अग्रवाल | Updated: April 12, 2020 07:13 IST

कोरोना संक्रमण के 8 से ज्यादा मामले मिलने के बाद दिल्ली सरकार ने यहां जो कदम उठाए उसका नतीजा है कि पिछले 10 दिनों से यहां से संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है. दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन कह चुके हैं कि आज दिलशाद गार्डन कोरोना मुक्त हो चुका है.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना हॉटस्पॉट बना दिलशाद गार्डन आज इस लड़ाई में एक मिसाल बन चुका है. दिलशाद गार्डन में केजरीवाल सरकार ने ऑपरेशन शील्ड शुरू किया.

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना हॉटस्पॉट बना दिलशाद गार्डन आज इस लड़ाई में एक मिसाल बन चुका है. कोरोना संक्रमण के 8 से ज्यादा मामले मिलने के बाद दिल्ली सरकार ने यहां जो कदम उठाए उसका नतीजा है कि पिछले 10 दिनों से यहां से संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है.

दिल्ली सरकार के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने 'लोकमत समाचार' को बताया कि दिलशाद गार्डन में केजरीवाल सरकार ने ऑपरेशन शील्ड शुरू किया. इसके तहत उत्तरप्रदेश की सीमा से सटे इस पूरे इलाके की नाकेबंदी की गई. सबसे पहले दुबई से लौटे एक शख्स और उसकी मां में कोरोना संक्र मण की पुष्टि होने के बाद उनके संपर्क में आने वालों में कोरोना के लक्षणों का आंकलन किया गया. संदिग्ध 81 लोगों का परीक्षण कराया गया. स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर 15000 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया.

कई हजार लोगों को उनके घर पर ही कवारंटाइन किया गया. दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन कह चुके हैं कि आज दिलशाद गार्डन कोरोना मुक्त हो चुका है. हालांकि सरकार ने राजधानी के लगभग 20 स्थानों को कोरोना हॉटस्पॉट के रूप में अभी भी चिह्नित किया हुआ है. स्वास्थ्य सर्वे और सैनिटाइजेशन यहां रहने वाले नरेश कुमार ने बताया कि दिलशाद गार्डन से कोरोना संक्र मण के 8 मामले मिलने के बाद दहशत का मौहाल था.

प्रशासन ने जिस मुस्तैदी से काम किया वह सराहनीय है. लोगों से फॉर्म भरवाकर स्वास्थ्य सर्वे कराया गया. जिन्हें जरूरत थी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्कूल टीचर शंकर सिंह ने बताया कि आज भी पूरी सावधानी बारती जा रही है. इलाके को सैनिटाइज किया जाता है और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से फोन पर जानकारी भी ली जा रही है. निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सदिल्ली में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब