लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस हॉटस्पॉट: जानें सील किए इलाकों में आप क्या कर सकते हैं और क्या नहीं

By निखिल वर्मा | Updated: April 9, 2020 13:14 IST

भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और दिल्ली सरकार ने अपने यहां कोरोना वायरस हॉटस्पॉट बने क्षेत्रों को पूरी तरह सील कर दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के नोएडा में 34 आवासीय इलाके सील किए गए हैं, जरूरी चीजों की घर पर आपूर्ति होगी सील किए गए इलाकों में नए नियम होंगे और लॉकडाउन से पूरी तरह अलग है. प्रशासन ने नागरिकों से कहा है कि वो घर से ना निकलें

कोरोना वायरस को फैलने के लिए रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने राजधानी में 20 हॉटस्पॉट (अत्यधिक प्रभावित इलाके) को सील कर दिया है। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 जिलों में अत्यधिक प्रभावित स्थानों को आगामी 15 अप्रैल तक सील करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा दिल्ली और उत्तर प्रदेश में घर से निकलने से पहले मास्क लगाने अनिवार्य कर दिया गया है।  कपड़े का मास्क भी उपयोग में लाया जा सकता है।

सील किए गए इलाकों में क्या कर सकते हैं और क्या नहीं

-सील किए गए इलाकों में आप घर से बाहर नहीं निकल सकते हैं-बाहर निकलने पर आप पर कार्रवाई हो सकती है- सरकार आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी -किसी को भी इन क्षेत्रों से प्रवेश करने या वहां से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी-निजी कंपनियों द्वारा की जा रही होम डिलीवर बंद रहेगी- आवश्यक वस्तुओं की दुकानें और मेडिकल स्टोर भी रहेंगे बंद-इन जगहों पर रहने वाले आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग जैसे डॉक्टर, पत्रकार और अन्य भी बाहर नहीं जा सकते.- रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं जिला प्रशासन होम डिलीवरी के माध्यम से समस्त नागरिकों को पहुंचाएगा- सिर्फ पुलिस, स्वास्थ्यकर्मी और सफाईकर्मी ही सील किए इलाकों में आ-जा सकेंगे-लॉकडाउन में जारी हुए पास निरस्त माने जाएंगे

अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है तो आप दिल्ली सरकार और यूपी

सरकार के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं

मदद के लिए इन हेल्पलाइनों पर करें कॉल

नेशनल हेल्पलाइन नंबर: 91-11-23978046टोल फ्री नंबर: 1075दिल्ली: 011-22307154उत्तर प्रदेश: 18001805145दिल्ली पुलिस हेल्पलाइन नंबर: 011-2346952केंद्र सरकार कोरोना वायरस हेल्प डेस्क नंबर: 9013151515केंद्र सरकार ईमेल आईडी: ncov2019@gov.in 

दिल्ली में ये हैं 20 हॉटस्पॉट

1. गांधीपार्क, मालवीय नगर, नई दिल्ली के पास की प्रभावित पूरी गली2. गली नंबर 6, एल 1 संगम विहार, नयी दिल्ली की पूरी प्रभावित गली3. शाहजहानाबाद सोसाइटी, प्लॉट नंबर 1, सेक्टर 11, द्वारका.4. दीनपुर गाँव 5. मरकज मस्जिद और निजामुद्दीन बस्ती 6. निजामुद्दीन पश्चिम (जी और डी ब्लॉक) क्षेत्र7. बी ब्लॉक जहांगीरपुरी8. हाउस नम्बर 141 से हाउस नम्बर 180, गली नम्बर 14, कल्याणपुरी9. मंसारा अपार्टमेंट, वसुंधरा एन्क्लेव, दिल्ली 10. खिचड़ीपुर की गलियां जिनमें हाउस नम्बर 5/387 खिचड़ीपुर, दिल्ली की गली शामिल है. 11. गली नंबर 9, पांडव नगर 12. वर्धमान अपार्टमेंट, मयूर विहार, फेज 1, एक्सटेंशन13. मयूरध्वज अपार्टमेंट, आई पी एक्सटेंशन, पटपड़गंज14. गली नं. 4, हाउस नम्बर. जे- 3/115 (नागर डेयरी) से हाउस नम्बर. जे- 3/108 (अनार वाली मस्जिद चौक की ओर), किशन कुंज एक्सटेंशन15. गली नम्बर 4, हाउस नम्बर. जे- 3/101 से हाउस नम्बर. जे - 3/107 कृष्ण कुंज एक्सटेंशन 16. गली नंबर 5, ए ब्लॉक (हाउस नंबर ए- 176 से ए-189), पश्चिम विनोद नगर 17. जे एंड के, एल और एच पॉकेट, दिलशाद गार्डन 18. जी, एच, जे, ब्लॉक, सीमापुरी 19. एफ- 70 से 90 ब्लॉक दिलशाद कॉलोनी 20. प्रताप खण्ड, झिलमिल कॉलोनी

नोएडा के इन इलाकों को किया सील

सेक्टर 22चौड़ा गांवसेक्टर 27, 28, 37, 41, 44सेक्टर 78 में हाइड पार्क और सेक्टर 74 में सुपरटेक कैपटाउनसेक्टर 137 में लॉजिक्स ब्लॉसम काउंटी और पारस टिएरासेक्टर 150 में वाजिदपुर गांव, ऐस गोल्फशायर जेपी विशटाउन सेक्टर 128सेक्टर 93 बी में ग्रैंडओमेक्ससेक्टर 5 और 8 जेजे कॉलोनीसेक्टर 62 में डिजाइनर पार्क सेक्टर 100 में लोटस बुलेवार्ड 

ग्रेटर नोएडा में इन इलाकों किया गया सील

सेक्टर अल्फा Iजीटा I में एटीएस डोल्सओमनिक्रॉन IIIसेक्टर 3, अछेजा गांव में महक रेजिडेंसीस्टेलर एमआई ओमनिक्रॉन IIIघोड़ी बाछेडा गांव 

 

टॅग्स :कोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्ससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोनादिल्लीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन