लाइव न्यूज़ :

मनीष सिसोदिया की कोविड जांच नेगेटिव, मैक्स अस्पताल से डिस्चार्ज, एक सप्ताह तक आराम करने की सलाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2020 18:43 IST

कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को मैक्स अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों ने उन्हें एक सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। 

Open in App
ठळक मुद्देउपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की कोविड-19 के लिए जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई, अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की हालत पहले से बेहतर है और छुट्टी दे दी गई है। सिसोदिया (48) को प्लेटलेट कम होने और ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद बृहस्पतिवार शाम को साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नई दिल्लीः दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की कोविड-19 के लिए जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई, अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को मैक्स अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों ने उन्हें एक सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। 

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की हालत पहले से बेहतर है और छुट्टी दे दी गई है। अधिकारियों ने बताया। मैक्स अस्पताल के सूत्रों ने भी बताया कि सिसोदिया ठीक हो गए। सिसोदिया (48) को प्लेटलेट कम होने और ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद बृहस्पतिवार शाम को साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दक्षिणी दिल्ली में स्थित अस्पताल की सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती किया गया

उन्हें दक्षिणी दिल्ली में स्थित अस्पताल की सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती किया गया और बाद में प्लाज्मा पद्धति से उनका उपचार किया गया। उपमुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘उनकी हालत अब बेहतर है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो मुख्यमंत्री को दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।’’

सिसोदिया 14 सितंबर को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे और वह घर पर पृथक-वास में थे। वह बुधवार को उपचार के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती हुए थे और एक दिन बाद उनके डेंगू से भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

मनीष सिसोदिया अब कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके हैं

डेंगू और कोविड-19 बीमारी से जूझ रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अब कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके हैं और मंगलवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार शाम को खून में प्लेटलेट संख्या में गिरावट और ऑक्सीजन की कमी होने पर 48 वर्षीय सिसोदिया को साकेत के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था।

उन्हें दक्षिणी दिल्ली में निजी स्वास्थ्य सुविधा की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया और बाद में प्लाज्मा थेरेपी दी गई। उप मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आज उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी और अब उनकी स्थिति बेहतर है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।’’

आम आदमी पार्टी के नेता ने 14 सितंबर को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे और घरेलू पृथकवास में थे। बुधवार को, उन्हें इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया और एक दिन बाद उनके डेंगू से पीड़ित होने का पता चला।

 

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडियाआम आदमी पार्टीमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस