लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में छूट, एक सितंबर से मेट्रो ट्रेन सेवाएं हो सकती हैं बहाल, स्कूल और कॉलेज नहीं खुलेंगे

By भाषा | Updated: August 24, 2020 20:45 IST

अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस लॉकडाउन में क्रमिक छूट के चौथे चरण ‘अनलॉक 4’ की जब शुरुआत होगी तब एक सितंबर से मेट्रो रेल सेवाओं को परिचालन की अनुमति दी जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देकाउंटर पर शराब बेचने की अनुमति दी जा सकती है लेकिन यह इजाजत ग्राहकों द्वारा उसे घर ले जाने के लिए होगी। परिवहन नेटवर्क के परिचालन की अनुमति के बारे में संबंधित राज्य सरकार वहां की कोरोना वायरस महामारी की स्थिति के आधार पर निर्णय लेंगी।महामारी की वजह से देश में अब तक 31 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं।

नई दिल्लीः एक सितंबर से शुरू हो रहे लॉकडाउन में छूट के चौथे चरण ‘अनलॉक 4’ में सरकार द्वारा मेट्रो ट्रेन सेवाओं को परिचालन की अनुमति दिये जाने की संभावना है लेकिन स्कूलों और कॉलेजों के निकट भविष्य में खुलने की संभावना नहीं है।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बार संचालकों को भी अपने काउंटर पर शराब बेचने की अनुमति दी जा सकती है लेकिन यह इजाजत ग्राहकों द्वारा उसे घर ले जाने के लिए होगी। अब तक बार खोलने की अनुमति नहीं दी गयी है। एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस लॉकडाउन में क्रमिक छूट के चौथे चरण ‘अनलॉक 4’ की जब शुरुआत होगी तब एक सितंबर से मेट्रो रेल सेवाओं को परिचालन की अनुमति दी जा सकती है।

हालांकि राज्यों में त्वरित परिवहन नेटवर्क के परिचालन की अनुमति के बारे में संबंधित राज्य सरकार वहां की कोरोना वायरस महामारी की स्थिति के आधार पर निर्णय लेंगी। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए मार्च में मेट्रो सेवाएं निलंबित कर दी गयी थी। इस महामारी की वजह से देश में अब तक 31 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि तत्काल स्कूल और कॉलेज नहीं खोले जायेंगे लेकिन इस पर गहन विचार-विमर्श चल रहा है कि विश्वविद्यालय, आईआईटी और आईआईएम जैसे उच्च शिक्षण संस्थानों को खुलने की अनुमति दी जाए या नहीं।

एक अन्य अधिकारी का कहना था कि सिनेमाघरों को एक सितंबर से खुलने की अनुमति देने की संभावना करीब-करीब नहीं है क्योंकि फिल्मकारों या सिनेमाघर मालिकों के लिए एक दूसरे से दूरी बनाकर चलने के नियम का अनुपालन करते हुए अपना कारोबारी काम करना वाणिज्यिक रूप से व्यावहारिक नहीं होगा।

अनलॉक 4 के दिशानिर्देशों में केंद्र सरकार केवल प्रतिबंधित गतिविधियों का जिक्र करेगी, बाकी बहाल हो सकते हैं। अधिकारी के अनुसार राज्य सरकारें उन अतिरिक्त गतिविधियों पर अंतिम निर्णय ले सकती हैं जिन पर अनलॉक 4 के दौरान भी पाबंदी जारी रहे। अनलॉक 4 के दिशानिर्देश इस सप्ताह के आखिर तक जारी किये जा सकते हैं।

देशभर में निषिद्ध क्षेत्रों में लॉकडाउन सख्ती से बना रहेगा। फिलहाल मेट्रो रेल सेवाएं, सिनेमाघर, स्वीमिंग पूल, मनोरंज पार्क, थियेटर, बार , ऑडिटोरियम, अन्य सभागार और ऐसे अन्य स्थान प्रतिबंधित गतिविधियों के अंतर्गत हैं। अगले महीने सामाजिक, राजनीतिक गतिविधियां, खेलकूद, मनोरंजन,अकादमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम एवं अन्य समागम पर पाबंदी बने रहने की संभावना है। एक जून से लॉकडाउन में छूट की ‘अनलॉक’ की प्रक्रिया शुरू हुई थी। 

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियामेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतHoli 2026: आज दिल्ली मेट्रो से नमो भारत तक बदला समय, जानें कब से मिलेगी सर्विस

भारतNamo Bharat: गुरुग्राम जाने वालों को नहीं मिलेगा जाम, रैपिड रेल कॉरिडोर से जुड़ेगा नोएडा-फरीदाबाद- गुरुग्राम; ये है पूरा प्लान

क्राइम अलर्टतिलक नगरः क्रिकेट खेलने को लेकर झगड़ा, आपस में लड़े 3 नाबालिग, 15 वर्षीय किशोर की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप