कोरोना का प्रकोप:  दिल्ली आज से 31 मार्च तक लॉकडाउन, मेट्रो, बस, बाजार बंद, जानें कैसा रहेगा आने वाले 9 दिन दिल्ली का हाल?

By पल्लवी कुमारी | Published: March 23, 2020 08:41 AM2020-03-23T08:41:33+5:302020-03-23T08:41:33+5:30

जनता कर्फ्यू के दिन यानी रविवार को भारत में 3 लोगों की मौत हो गई। इस तरह से कोरोना से मरने वालों की संख्या 7 तक पहुंच चुकी है। वहीं इससे संक्रमित लोगों की संख्या 391 तक पहुंच गई है।

coronavirus Delhi lockdown: metro, bus services stop, Borders sealed, market close,Know what will change | कोरोना का प्रकोप:  दिल्ली आज से 31 मार्च तक लॉकडाउन, मेट्रो, बस, बाजार बंद, जानें कैसा रहेगा आने वाले 9 दिन दिल्ली का हाल?

Arvind Kejriwal (File Photo)

Highlightsकोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या रविवार (22 मार्च) को दिल्ली में 30 हो गई। दिल्ली में जो लोग निर्धारित नियमों का उल्लंघन करेंगे उन्हें दंडित किया जाएगा।

नई दिल्ली:  कोरोना वायरस  का प्रकोप अब पूरे भारत में बढ़ता दिख रहा है। कोरोना पर काबू पाने के लिए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने आज (23 मार्च) से 31 मार्च तक देश की राजधानी को लॉकडाउन कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 23 मार्च की सुबह ट्वीट कर कहा, ''आज से दिल्ली में लॉकडाउन शुरू। मेरे दिल्लीवासियों, आपने व्यक्तिगत परेशानी उठाकर पल्यूशन को हराने के लिए Odd Even कर दिखाया। आपने डेंगू के खिलाफ महा अभियान को अपनाया। मुझे विश्वास है Covid-19 से अपने परिवार को बचाने के लिए आप लॉकडाउन में भी अपना सहयोग दे कर इस लड़ाई को जीतेंगे।'' कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र पांच दिन से घटाकर एक दिन का कर दिया गया है।  रिपोर्ट्स की मानें तो आज विधानसभा में दिल्ली का बजट पेश किया जाएगा।  कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या रविवार (22 मार्च) को दिल्ली में 30 हो गई। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने एक आदेश जारी कर कहा कि जो लोग निर्धारित नियमों का उल्लंघन करेंगे उन्हें दंडित किया जाएगा।

जानें दिल्ली में लॉकडाउन के अनुसार क्या-क्या रहेगा बंद और क्या होगा असर?

- दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान स्वास्थ्य, खानपान, जल और विद्युत आपूर्ति आदि से संबंधित आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। 
-दुग्ध उत्पाद की दुकानें, किराना दुकानें, दवा की दुकानें और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे, वहीं जरूरी सेवाओं से जुड़े सभी लोगों को इस दौरान आवागमन की अनुमति दी जाएगी। 
- दिल्ली में 31 मार्च तक मेट्रो की सेवा बंद कर दी गई है। 
- दिल्ली के सभी बाजार 31 मार्च तक बंद किए गए हैं।
-दिल्ली लॉकडाउन में सार्वजनिक परिवहन का कोई साधन नहीं चलेगा और दिल्ली की सीमाओं को सील कर दिया जाएगा। 
- आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को गतंव्य तक पहुंचाने के लिए डीटीसी की 25 प्रतिशत बसें चलेंगी। 
-पांच से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की इजाजत नहीं है। 
-लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, जो लोग जरूरी चीजों के लिए घरों से बाहर निकलते हैं उनकी बात पर भरोसा किया जाएगा। 
-मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी क्षेत्र के दफ्तरों को लॉकडाउन के दौरान अपने कर्मचारियों को वेतन देना होगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को काम पर माना जाएगा और कंपनियां पगार नहीं काटेंगी। 
- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सोमवार से 31 मार्च तक किसी भी उड़ान का संचालन नहीं होने की घोषणा करने के कुछ ही मिनटों बाद विमानन नियामक डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया कि हवाई अड्डे से घरेलू उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा। 

- दिल्ली में सभी स्कूल-कॉलेज 31 मार्च तक बंद। 
-दिल्ली के सभी मॉल बंद रहेंगे लेकिन किराना और दवाइयों की दुकानों को इससे छूट दी जाएगी। 
-दिल्ली लॉकडाउन में सार्वजनिक परिवहन का कोई साधन नहीं चलेगा और दिल्ली की सीमाओं को सील कर दिया जाएगा। 
- आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को गतंव्य तक पहुंचाने के लिए डीटीसी की 25 प्रतिशत बसें चलेंगी। 
-पांच से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की इजाजत नहीं है। 
-लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, जो लोग जरूरी चीजों के लिए घरों से बाहर निकलते हैं उनकी बात पर भरोसा किया जाएगा। 
-मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी क्षेत्र के दफ्तरों को लॉकडाउन के दौरान अपने कर्मचारियों को वेतन देना होगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को काम पर माना जाएगा और कंपनियां पगार नहीं काटेंगी। 
- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सोमवार से 31 मार्च तक किसी भी उड़ान का संचालन नहीं होने की घोषणा करने के कुछ ही मिनटों बाद विमानन नियामक डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया कि हवाई अड्डे से घरेलू उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा। 
- दिल्ली में सभी गैर-जरूरी सार्वजनिक कामकाज 31 मार्च तक बंद रहेंगे। सिर्फ जरूरी सार्वजनिक गतिविधियां जारी रहेंगी। 
-  दिल्ली में सभी कम जरूरी कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा गया है। 
- दिल्ली के सभी घूमने वाली जगह इंडिया गेट, लालकिला, पुरानी किला सहित सभी जगह को लॉक डाउन किया गया है। 
- मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि जिन लोगों को पृथक रहने को कहा गया है वे नियमों का अनुपालन करें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  एफआईआर और गिरफ्तारी भी हो सकती है। 
-दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी के सभी रेस्तरां को बंद कर दिया। हालांकि, खाना खरीदकर ले जाने और घर तक खाना पहुंचाने की सुविधा जारी रहेगी।
-पूरी दिल्ली में कोरोना वायरस के फैलने के खतरे को देखते हुए 20 से अधिक लोगों के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक जमावड़े पर रोक रहेगी।
 
Web Title: coronavirus Delhi lockdown: metro, bus services stop, Borders sealed, market close,Know what will change

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे