लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना फैलने का खतरा सर्वाधिक, 12वें स्थान पर राजस्थान, ‘द लांसेट‘ के अध्ययन में खुलासा, जानिए और राज्य का हाल

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 18, 2020 19:57 IST

लांसेट ने यह अध्ययन गरीबी और पिछड़ेपन को आधार बनाकर सामाजिक एवं आर्थिक हालात, आबादी का प्रकार, आवास-स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाएं और महामारी के कारक आदि पांच पैमानों को ध्यान में रखते हुए किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअध्ययन में राजस्थान को संक्रमण का खतरा फैलने वाले राज्यों की सूची में 12वें स्थान पर रखा है।राजस्थान में संक्रमण को सर्वाधिक प्रभावित करने वाला पैमाना सामाजिक-आर्थिक आधारों का है जबकि सबसे कम योगदान कोरोना महामारी के स्वाभाविक खतरों का है।

जयपुरः विश्व की सबसे पुरानी और चर्चित मेडिकल मैग्जीन ‘द लांसेट‘ द्वारा किये गये एक अध्ययन के अनुसार भारत के मध्य प्रदेश में संक्रमण फैलने का खतरा सर्वाधिक है।

अध्ययन में राजस्थान को संक्रमण का खतरा फैलने वाले राज्यों की सूची में 12वें स्थान पर रखा है। लांसेट ने यह अध्ययन गरीबी और पिछड़ेपन को आधार बनाकर सामाजिक एवं आर्थिक हालात, आबादी का प्रकार, आवास-स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाएं और महामारी के कारक आदि पांच पैमानों को ध्यान में रखते हुए किया है।

राजस्थान में संक्रमण को सर्वाधिक प्रभावित करने वाला पैमाना सामाजिक-आर्थिक आधारों का है जबकि सबसे कम योगदान कोरोना महामारी के स्वाभाविक खतरों का है। जबकि तीसरी बड़ी वजह स्वास्थ्य सेवाओं की अनुपलब्धता है। मैग्जीन ‘द लांसेट‘ के अध्ययन के अनुसार मध्य प्रदेश, बिहार, तेलंगाना में कोरोना का सर्वाधिक खतरा बताया गया है। 

सिरोही में जीप-ऑटो की भिड़ंत में 5 महिलाओं सहित 6 की मौत

राजस्थान के सिरोही जिले के गोयली गांव के समीप जीप-ऑटो के बीच हुए एक सड़क हादसे में पांच महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई। दोनों वाहनों के चालक बच गये और दुर्घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस दोनो को तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि दोपहर में एक जीप बरलूट से सिरोही की ओर जा रही थी और सामने से आ रहे ऑटो से भिड़ंत हो गई। हादसे में जमना देवी मेघवाल, अलका मेघवाल, जमनादेवी, मंजूदेवी मेघवाल और उसकी पुत्री मनीषा मेघवाल के साथ ऑटो में सवार शंकरलाल मेघवाल आदि 6 लोगों की मौत हो गई। 

सम्पूर्ण घटनाक्रम दुर्भाग्यपूर्ण, लेकिन भाजपा ऐसे लोगों की सहायता नहीं करेगी - कैलाश मेघवाल

राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने कहा कि जिस प्रकार का वातावरण गत दो माह से प्रदेश में सरकार गिराने को लेकर बना है, हाॅर्स टेªडिंग के आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं, यह सभी घटनाक्रम दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन भाजपा ऐसे लोगों की मदद नहीं करेगी।

राजस्थान की राजनीति में आजादी के बाद अनेक बार सरकारें बदली हैं और विधानसभा में पक्ष-विपक्ष में गरमा-गरम बहस भी हुई है। आरोप-प्रत्यारोप भी लगे है। चाहे स्व. मोहनलाल सुखाड़िया हों या स्व. भैरोंसिंह शेखावत, उनसे लेकर वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत के समय अनेकों बार बहस हुई है। लेकिन सत्ताधारी पार्टी द्वारा विपक्ष को साथ लेकर सरकार गिराने के आरोप जो आज लग रहे हैं, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा पहले भैंरोसिंह जी की सरकार में मंत्री थे और उनकी सरकार को गिराने के लिए शर्मा ने जरूर पार्टी के भीतर और बाहर रहकर खरीद-फरोख्त करने की अनेकों बार कोशिश की थी, जो सर्वविदित है। तब भंवरलाल शर्मा द्वारा धनराशि भी बांटी गई थी, लेकिन विधायकों ने वह धनराशि भैंरोसिंह जी को जाकर दे दी, तब इस मामले का खुलासा हुआ था।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोनाबिहार में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनाराजस्थान में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोनातेलंगानावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों