लाइव न्यूज़ :

चीन से पलायन कर रहीं बहुराष्ट्रीय कंपनियों को भारत लाने के लिए दूतावासों पर डाला जा रहा है दबाव, जानिए कारण

By शीलेष शर्मा | Updated: July 20, 2020 19:10 IST

कोविड- 19 के बाद पैदा हुये हालातों में जिस तरह इन कंपनियों ने चीन छोड़ने का मन बनाया है उसका लाभ उठाते हुये भारतीय मिशन स्थानीय सरकार से मदद ले कर उनको भारत लाने के लिये बातचीत करें।

Open in App
ठळक मुद्देसभी भारतीय दूतावासों को कहा गया है कि उनके देश की बहुराष्ट्रीय कंपनियां जो चीन में निवेश कर व्यापार कर रहीं हैं.वाणिज्य मंत्रालय ने विदेशी निवेश और बिगड़ती अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये पहले दूतावासों को पत्र लिखा.अब दबाव बनाना शुरू कर दिया है ,बावजूद इस दबाव के भारत को अब तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है.

नई दिल्लीः दुनिया भर में काम कर रहे भारत के 89 दूतावास और 108 कॉउंसलेट्स इन दिनों भारी दबाव में हैं। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार इस दबाव का मुख्य कारण वाणिज्य मंत्रालय का वह पत्र है जिसमें सभी भारतीय दूतावासों को कहा गया है कि उनके देश की बहुराष्ट्रीय कंपनियां जो चीन में निवेश कर व्यापार कर रहीं हैं और कोविड- 19 के बाद पैदा हुये हालातों में जिस तरह इन कंपनियों ने चीन छोड़ने का मन बनाया है उसका लाभ उठाते हुये भारतीय मिशन स्थानीय सरकार से मदद ले कर उनको भारत लाने के लिये बातचीत करें।

वाणिज्य मंत्रालय ने विदेशी निवेश और बिगड़ती अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये पहले दूतावासों को पत्र लिखा और अब दबाव बनाना शुरू कर दिया है ,बावजूद इस दबाव के भारत को अब तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है।

ग़ौरतलब है कि भारत में इस समय 40 हज़ार बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ पंजीकृत हैं, वर्ष 2014 -15 में विदेशी पूँजी निवेश 45. 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। 15 -16 में यह निवेश 55. 56 बिलियन डॉलर हो गया और 2018 -19 में भारत में विदेशी पूँजी निवेश 62 बिलियन डॉलर तक पहुँच चुका है।

मोदी सरकार अमेरिका ,जापान ,यूरोप की सरकारों से बात कर इस कोशिश में लगी है कि जो कंपनियां चीन से बाहर निकलना चाहती हैं उनके लिये भारत एक बेहतर विकल्प है। सरकार अपनी इसी कोशिश को अमली जामा पहनाने के लिये लगातार अपने दूतावासों पर दबाव बनाये हुये है।

इन्हीं में से एक भारतीय दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी ने लोकमत को बताया कि जो कंपनियां चीन से बाहर निकलना चाहती हैं। उनकी पहली पसंद वियतनाम, थाईलैंड हैं, जबकि भारत में वह निवेश करने में रुचि नहीं ले रहे हैं, जिसका बड़ा कारण उद्द्योगों के लिये उपयुक्त वातावरण का न होना है।

जिसमें नौकरशाही का हस्तक्षेप, श्रमिक कानून की जटिलताएं, कानून व्यवस्था और विद्द्युत आपूर्ति  जैसे मुद्दे शामिल हैं। जापान ने अपने उद्द्योगों को चीन से वापस लाने के लिये 220 बिलियन येन के आर्थिक पैकेज देने की घोषणा की है, वियतनाम ने उपयुक्त वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है जबकि भारत अभी अधिकारियों की समिति  बना कर मंथन ही कर रहा है।  

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनचीनअमेरिकाथाईलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे