लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र और तेलंगाना में 50 फीसदी, 10 राज्यों में हैं देश के 86 फीसदी कोरोना केस

By एसके गुप्ता | Updated: July 14, 2020 21:52 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के ओएसडी राजेश भूषण ने मंगलवार के मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि देश के 86 फीसदी कोरोना एक्टिव केस 10 राज्यों से हैं। इनमें महाराष्ट्र और तमिलनाडु सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं। इन दोनों राज्यों में देश के आधे यानी 50 फीसदी (1,54,134) केस हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे36 प्रतिशत (1,11,068) केस कर्नाटक, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, प. बंगाल, असम और गुजरात में हैं।देश के कई बड़े राज्य जैसे बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल आदि  इन 10 राज्यों की सूची में नहीं हैं। सिर्फ 10 राज्य ही हैं जहां कोरोना का संक्रमण ज्यादा है उसमें भी महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा तेजी से कोरोना फैल रहा है। 

नई दिल्लीः महाराष्ट्र में कोरोना का ग्राफ स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। दुनिया के देशों की तुलना करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत की स्थिति को संतोष जनक बताया लेकिन महाराष्ट्र और तमिलनाडु को लेकर चिंता जाहिर की है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ओएसडी राजेश भूषण ने मंगलवार के मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि देश के 86 फीसदी कोरोना एक्टिव केस 10 राज्यों से हैं। इनमें महाराष्ट्र और तमिलनाडु सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं। इन दोनों राज्यों में देश के आधे यानी 50 फीसदी (1,54,134) केस हैं। वहीं, शेष 36 प्रतिशत (1,11,068) केस कर्नाटक, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, प. बंगाल, असम और गुजरात में हैं।'

ओएसडी राजेश भूषण ने कहा कि देश के कई बड़े राज्य जैसे बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल आदि  इन 10 राज्यों की सूची में नहीं हैं। जिससे यह पता चलता है कि देश में एक ही गति से कोविड-19 का फैलाव नहीं हो रहा है। सिर्फ 10 राज्य ही हैं जहां कोरोना का संक्रमण ज्यादा है उसमें भी महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा तेजी से कोरोना फैल रहा है। 

उन्होंने कहा कि 'मई के अंतिम सप्ताह तक कोविड-19 मरीजों (ऐक्टिव केस) की संख्या ठीक हुए मरीजों (रिकवर्ड केस) से ज्यादा थी। लेकिन अब रिकवर्ड केस की संख्या एक्टीव मरीजों की संख्या से 1.8 गुना ज्यादा है और यह अंतर लगातार बढ़ रहा है।

तीन मई को रिकवरी रेट 26.50%  था जो 31 मई तक यह 47.76% तक पहुंच गया और 12 जुलाई तक 63.02%  दर्ज किया गया है। खुशी की बात है कि 20 राज्यों की रिकवरी रेट 63.02% के राष्ट्रीय रिकवरी रेट से ज्यादा है। इनमें 87% की रिकवरी रेट के साथ लद्दाख टॉप पर है। 

उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना केस की ग्रोथ रेट में भी गिरावट आ रही है। मार्च में डेली ग्रोथ रेट 31 प्रतिशत था जो मई में 9 प्रतिशत हो गया और मई खत्म होते-होते यह 4.82 प्रतिशत तक आ गिरा। 12 जुलाई तक यह 3.24 फीसदी तक पहुंच गया है।

भारत की कोरोना रिकवरी दुनिया से बेहतर :

राजेश भूषण ने कहा कि भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 657 कोरोना केस हैं जो इस लिहाज से दुनिया के उन टॉप देशों में शामिल हैं जहां आबादी के लिहाज से औसतन कम कोरोना केस हैं। उन्होंने कहा कि कई ऐसे देश हैं जहां भारत के मुकाबले औसतन 7 से 14 गुना तक ज्यादा कोरोना केस हैं। इसी तरह प्रति 10 लाख जनसंख्या में कोविड-19 की वजह से मृत्यु की बात की जाए तो भारत में यह 17.2 है और दुनिया के अलग-अलग देशों में भारत के मुकाबले 35 गुना ज्यादा कोरोना रोगियों की मौत हुई है।

भारत को कोरोना वैक्सीन जल्द बनाने की जरूरत : भार्गव

आईसीएमआर के महानिदेशक डा. बलराम भार्गव ने कहा कि रूस वैक्सीन बना रहा है। भारत में दो कंपनियों वैक्सीन बनाने में लगी हैं। जिन्हें हाल ही में क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी दी गई है। वैक्सीन ट्रायल के लिए 1000 वेंटीलेटर तैयार हैं। भारत को तेजी से वैक्सीन बनाने की जरूरत है। क्योंकि दुनिया में इस्तेमाल हो रही 60 फीसदी वैक्सीन भारत बनाता है।

कोरोना रोगियों के फेफड़े, दिल, किडनी और लीवर पर असर की हो रही मॉनिटरिंग :

ओएसडी राजेश भूषण ने कहा कि कोरोना संक्रमण से ठीक हुए रोगियों के फेफड़े, दिल, किडनी और लीवर पर क्या कोई निगेटिव प्रभाव हुआ है। इसकी जांच राम मनोहर लोहिया, सुचेता कृपलानी अस्पताल, दिल्ली एम्स को छोड़कर देश के सभी 6 एम्स अस्पताल और सफदरजंग अस्पताल मिलकर कर रहे हैं। अगर मरीजों को समस्याएं आ रही होंगी तो उसके लिए अलग से दिशा-निर्देश तैयार किए जाएंगे। 

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनाराजस्थान में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनकोविड-19 इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनकेरलतेलंगानातमिलनाडुअसमपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप