लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की गाजीपुर सब्जी मंडी के सेक्रेटरी और डिप्टी सेक्रेटरी मिले कोरोना पॉजिटिव, बाजार को दो दिन के लिए किया गया बंद

By विनीत कुमार | Updated: May 14, 2020 08:53 IST

Coronavirus: गाजीपुर सहित दिल्ली की अन्य मंडियों में रोजाना बड़ी भीड़ होती है और कई मौकों पर यहां सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां भी उड़ती रही हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 8000 के करीब मामले सामने आ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की गाजीपुर सब्जी मंडी के सेक्रेटरी और डिप्टी सेक्रेटरी कोरोना संक्रमितगाजीपुर मंडी गुरुवार और शुक्रवार को बंद रखी जाएगी, किया जाएगा इसे सैनिटाइज

दिल्ली की गाजीपुर फल और सब्जी मंडी को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। मंडी के सेक्रेटरी और डिप्टी सेक्रेटरी में कोरोना संक्रमण पाया गया है। इसके बाद इसे बंद करने का फैसला लिया गया है। इस दौरान इनके ऑफिस सहित आसपास के अन्य इलाकों को सैनेटाइज किया जाएगा।

मंडी को इससे पहले भी सैनिटाइज किया जा चुका है। नया मामला आने के बाद सैनिटाइजेशन की प्रकिया फिर से की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मंडी सेक्रेटरी ने अपना टेस्ट आजादपुर मंडी में कराया था। इससे पहले दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में भी एक 57 वर्षीय व्यापारी कोरोना से संक्रमित पाया गया था।

गाजीपुर में बुधवार को रही भीड़

गाजीपुर में बुधवार को बड़ी संख्या में खरीदारी हुई। हालांकि, दोपहर बाद मंडी में सभी के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया। दरअसल, ये जानकारी पहले ही लोगों की मिल गई थी कि मंडी अगले दो दिन तक बंद रहने वाली है।

बता दें कि लॉकडाउन से पहले गाजीपुर मंडी से लोनी, साहिबाबाद, खोड़ा, वैशाली, कौशांबी, इंदिरापुरम से सब्जी और फलों के फुटकर दुकानदार और फेरी लगाने वाले बड़ी संख्या में सब्जियां व फल खरीदने आते थे। 

हालांकि लॉकडाउन के बाद उन्हें बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करने में परेशानी आने लगी। केवल उन्हीं लोगों को अनुमति मिल रही है जिन लोगों को पास मिल हुए हैं। ऐसे में गाजीपुर के आस-पास कॉलोनी में रहने वाले फुटकर विक्रेताओं ने खरीदारी बढ़ाई है। लॉकडाउन में मंडी का समय सुबह 4 से 11 बजे तक का ही है। 

बता दें कि दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री ने सत्येंद्र जैन के अनुसार बुधवार को संक्रमण के 359 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 7,998 हो गई। वहीं 106 लोगों की अब तक मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीदिल्ली में कोरोनाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया