लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन उल्लंघनः राजस्थान पुलिस ने काटे 80 हजार चालान, 7 हजार लोगों को किया गिरफ्तार और 3500 पर हुआ FIR दर्ज

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 11, 2020 16:16 IST

राजस्थान में 18 हजार 800 लोगों को सीआरपीसी के प्रावधानों के तहत शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामले में राजस्थान पुलिस की टीम लगातार नजर बनाए हुए है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान पुलिस ने राजस्थान एपिडेमिक अध्यादेश के तहत अब तक 80 हजार लोगों का चालान काटे हैं।राजस्थान पुलिस ने चालान काटकर 1 करोड 48 लाख रूपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया है। 

जयपुरः कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार फैल रहा है। लॉकडाउन के बावजूद भी संक्रमण थमने का नाम नही ले रहा है। इस बीच लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ राजस्थान पुलिस सख्ती से पेश आई है। प्रदेश पुलिस ने राजस्थान एपिडेमिक अध्यादेश के तहत अब तक 80 हजार लोगों का चालान कर 1 करोड 48 लाख रूपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया है। 

बताया गया है कि पुलिस ने मुख्यतः सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने वाले, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने वाले, सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वाले, निर्धारित सुरक्षित भौतिक दूरी नहीं रखने वाले व्यक्तियों के चालान किए गए हैं। 

राजस्थान महानिदेशक पुलिस (अपराध) बी एल सोनी ने बताया कि निषेधाज्ञा और क्वारंटाइन मापदण्डों का उल्लंघन करने पर 3500 एफआईआर दर्ज कर अब तक करीब 7 हजार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। निषेधाज्ञा व एमवी एक्ट के तहत चालान कर सवा 4 लाख से अधिक वाहनों का चालान किया गया और 8 करोड़ रुपये से अधिक का का जुर्माना वसूल किया जा चुका है।

राजस्थान नें शांति भंग के आरोप में 18 हजार से अधिक लोग गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 18 हजार 800 लोगों को सीआरपीसी के प्रावधानों के तहत शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामले में राजस्थान पुलिस की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामलों में अब तक 215 मुकदमें दर्ज कर 297 असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है और 222 को गिरफ्तार किया गया है। 

राजस्थान पुलिस की काला बाजारी पर पैनी नजर

बीएल सोनी ने बताया कि काला बाजारी करने वाले लोगों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। लॉकडाउन के दौरान काला बाजारी करते पाए गए दुकानदारों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 132 मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है और 85 को गिरफ्तार किया गया है। सोनी ने बताया कि राजस्थान पुलिस द्वारा सभी निर्धारित प्रावधानों के तहत प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में रात्रि 9 बजे से प्रातः 5 बजे तक सभी गतिविधियां निषिद्ध हैं। उन्होंने आमजन से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी समस्त दिशा-निर्देशों की अनुपालना करने की अपील की है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाराजस्थान में कोरोनाराजस्थानराजस्थान समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील