लाइव न्यूज़ :

नोएडा में अबतक 14 लोगों को हुआ कोरोना, पांच मरीज एक विदेशी के संपर्क में आने से हुए संक्रमित!

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 27, 2020 09:03 IST

नोएडा में कोरोना वायरस के लिए की गई जांच में तीन और व्यक्तियों को इसके संक्रमण का पता चलने के बाद, इस वायरस से प्रभावित मरीजों की कुल संख्या 14 हो गई है। इनमें से एक मरीज ठीक होकर बुधवार घर वापस जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के नोएडा में संक्रमित मरीजों के 14 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से पांच मरीज एक ही सोर्स से संक्रमित होने की बात सामने आ रही है।नोएडा में संक्रमित मरीजों में सबसे पहले एक 47 वर्षीय महिला आई, जोकि सेक्टर 137 हाउसिंग सोसाइटी में रहती है।

नोएडा: कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए पूरा देश लॉकडाउन है। इस बीच उत्तर प्रदेश के नोएडा में संक्रमित मरीजों के 14 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से पांच मरीज एक ही सोर्स से संक्रमित होने की बात सामने आ रही है। दरअसल, नोएडा में संक्रमित मरीजों में सबसे पहले एक 47 वर्षीय महिला आई, जोकि सेक्टर 137 हाउसिंग सोसाइटी में रहती है। उसका न तो कोई विदेशा यात्रा इतिहास था और न ही वह यात्रा करने वाले किसी व्यक्ति के संपर्क में आई थी।

हालांकि जब स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस मामले की जांच की, तो उन्हें पता चला कि संक्रमित महिला के पति के ऑफिस में ब्रिटेन का एक व्यक्ति आया था। उनका पति विदेशी युवक के संपर्क में आया था। दोनों पति-पत्नी 24 मार्च को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उनके 21 वर्षीय बेटी की गुरुवार को संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बता दें, यह विदेशी युवक 15 मार्च से 19 मार्च के बीच में भारत में था। 

बताया गया है कि इसी दौरान जिस कंपनी के ऑफिस में ब्रिटेन का युवक आया था उसी कंपनी के एक अन्य कर्मचारी ने कोरोना के लक्षण दिखना शुरू हो गए, जिसके बाद जांच में पाया गया कि पति और पत्नी दोनों कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये दोनों सेक्टर 150 के निवासी हैं। इन पांच लोगों में किसी ने भी हालिया विदेश यात्रा नहीं की थी। एक स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि कंपनी के कर्मचारियों ने कहा था कि जब ब्रिटेन से आने वाले युवक में कंपनी में आया था तो उसमे लक्षण दिखाई दे रहे थे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनुराग भार्गव का कहना है कि कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि जब वह भारत में था तब उसे बुखार और खांसी थी। हमने लंदन में उसके परीक्षण के बारे में एक ईमेल भेजा था, लेकिन उन्हें बताया गया कि वह स्वस्थ है और उनका परीक्षण नहीं किया गया है।

आपको बता दें कि नोएडा में कोरोना वायरस के लिए की गई जांच में तीन और व्यक्तियों को इसके संक्रमण का पता चलने के बाद, इस वायरस से प्रभावित मरीजों की कुल संख्या 14 हो गई है। इनमें से एक मरीज ठीक होकर बुधवार घर वापस जा चुका है। गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुराग भार्गव ने बताया कि गुरुवार की सुबह कुछ नई टेस्ट रिपोर्ट आई हैं। इनमें नोएडा के तीन और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनानॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया